[दीवान]चैनल के लिए द्रौपदी का अपमान गाथा है
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Fri Sep 13 12:43:36 CDT 2013
ये द्रौपदी के अपमान की गाथा है...स्टार प्लस पर 16 सितंबर से शुरु होनेवाले
महाभारत की प्रोमो तमाम चैनलों पर उस बीच भी चलते रहे जब दामिनी मामले में
फांसी की सजा को लगभग जायज ठहराते अधिकांश चैनल पैकेज चला रहे थे, "दिल्ली के
दरिंदे" की एक-एक खबर दिखा रहे थे.अब आप ही बताइए जिस देश में एक स्त्री का
अपमान भी गाथा है तो वहां बलात्कार का होते रहना गौरवपूर्ण क्यों नहीं है ?
क्या गाथा शब्द का आपने इससे पहले कभी इस तरह प्रयोग देखा है ? कहीं चैनलों
में भी स्त्री अपमान पर अट्टहास करनेवाले दु:शासन माइंडसेट तो नहीं है ?
https://www.youtube.com/watch?v=nE7YV1sR59I
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20130913/b21f9282/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list