[दीवान]आखिर सच सिर्फ अभिषेक श्रीवास्तव को क्यों दिखा ?
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Sun Sep 29 21:17:21 CDT 2013
ये कैसे संभव है कि नरेन्द्र मोदी की रैली का जो सच अभिषेक( Abhishek
Srivastava <https://www.facebook.com/kyagroo?directed_target_id=0>) को
दिखायी दिया, वो हमारे न्यूज चैनलों में से किसी भी मीडियाकर्मी को दिखाई नहीं
दिया. दिल्ली में जब मजदूरों,किसानों की रैली निकलती है तो मीडिया उसे दिन-रात
शहर में अव्यवस्था और ट्रैफिक जाम की घटना बताकर दिखाता है. यहां पांच लाख लोग
इस रैली में आ गए और कुछ नहीं हुआ ? आप वैचारिकी में मत जाओ लेकिन टेक्नीकली
भी तो कुछ दिमाग लगाओगे कि नहीं ? पांच लाख लोग आ गए और जिस रैली की शुरुआत दस
बजे होनी थी वहां साढ़े दस बजे तक भी दस हजार नहीं जुटे और मीडिया के लिए
लाखों लोगों का जमावड़ा हो गया. अनुराग ( Anurag
Kashyap<https://www.facebook.com/pages/Anurag-Kashyap/113299642017616?directed_target_id=0>)
आपको पता चलेगा कि गुलाल के गाने का इन भाइयों ने ऐसा बेजा इस्तेमाल किया और
अनुषा( Anusha Rizvi<https://www.facebook.com/anusha.rizvi.94?directed_target_id=0>)
हम नत्था के खिलाफ ही मंहगाई डायन गाया गया तो सिनेमा का व्याकरण ध्वस्त होता
नजर आएगा..लेकिन मनोरंजन की खबरों में माहिर न्यूज चैनलों ने इन सब पर एक लाइन
की खबर नहीं चलायी..मुझे तो हैरानी होती है कि कहीं भीड़ दिखाने के लिए चैनलों
ने अपने टर्मिनल में कोई ऐप्स तो नहीं अपलोड कर लिए हैं.. बहरहाल
सोशल मीडिया से सद्चरित्र और व्यापक स्तर पर सोचनेवाले को लाख दिक्कत हो लेकिन
ये माध्यम और इससे जुड़े लोग जिनमे कि सबके सब पार्टी कार्यकर्ता नहीं है, खबर
और समाज का एक दूसरा हिस्सा भी पेश करता है जिसे करोड़ों के लोहे-लक्कड़
जुटाने के बावजूद मेनस्ट्रीम मीडिया नहीं कर पाता. शुक्रिया अभिषेक, इस
बेहतरीन रिपोर्ट के लिए
http://www.junputh.com/2013/09/29-2013.html<http://www.facebook.com/l.php?u=http%3A%2F%2Fwww.junputh.com%2F2013%2F09%2F29-2013.html&h=rAQGa2Unb&s=1>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20130930/ecf1f61f/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list