[दीवान]एफएम रेडियो पर चल रही है कुमार विश्वास की पैरॉडी

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Mon Aug 11 06:49:33 CDT 2014


मूलतः प्रकाशित, तहलका


रेड एफएम पर कुमार विश्वास की पैरोडी


अगर मेरी बात आपको हंसाए, गुदगुदाए तो मुझसे मत पूछना, इसे खुद हास्य-कवि
सम्मेलन कह देना-


एमएच370 जो मलेशिया का जहाज गुम हुआ था, अब सुनाई पड़ रहा है कि उसे ढूंढने के
लिए वैदिक साहब को बुलाया जा रहा है. वो कुछ भी ढूंढ सकते हैं एंड ए जर्नलिज्ट
कैन गो एनीवेयर.

“कि पंछी और नदिया और, जो पवन के हैं झोंके

साथ में वैदिक सर भी हैं, कोई सरहद न इन्हें रोके

कि जर्मनी ने जीता फीफा और पीएम ब्राजील को पहुंचे

और अटेंड किया था बाबा ने पूरा बजट सेशन सोके..”


रेड एफ पर आरजे रौनक की एक नयी फिलर शुरु हुई है जिसकी खास बात है कि वो
सामयिक घटनाओं को इस शक्ल में प्रस्तुत करते हैं कि जैसे कुमार विश्वास अपनी
कविता पाठ कर रहे हों. दिलचस्प है कि इस एक फिलर में वो सारी घटनाएं शामिल हो
जाती हैं जो कि प्राइम टाइम की खबर की हेडलाइन हुआ करती हैं.


दूसरा कि इसकी शैली तो मारक है कि साथ ही जिन शब्दों का चयन किया जाता है वो
किसी भी न्यूज चैनल की भाषा से ज्यादा तल्ख है और सुनते हुए आपके जेहन में ये
सवाल आता है कि घोषित रूप से मनोरंजन करनेवाले एफएम चैनल व्यंग्य की शक्ल में
ही सही, राजनीति औऱ सामयिक घटनाओं पर इतनी बारीक टिप्पणी कर सकते हैं..और यहीं
पर ये फिलर मनोरंजन से कहीं ज्यादा डेली अपडेट का हिस्सा बन जाता है. कोई
अखबार न पढ़े या न्यूज चैनल की हेडलाइन्स से न भी गुजरे तो इस पैरोडी से दिनभर
की महत्वपूर्ण और चर्चा में रहे मुद्दे को जान सकता है.
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20140811/0ae21d8c/attachment-0001.html>


More information about the Deewan mailing list