[दीवान]लव जिहाद प्रोपगेंड़ा के खिलाफ एक वेबसाइट

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Wed Aug 27 23:21:57 CDT 2014


 तहसीन पूनावाला के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला कि उनका अफेयर एक
हिन्दू लड़की से है, सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां मिलनी शुरु हो गई. ट्विटर
पर हैशटैग लव जिहाद के तहत उन्हें लगातार धमकाया जाने लगा लेकिन पूनावाला ने
हार न मानी और इन सबका सामना करते हुए न केवल अपने फैसले पर डटे रहे बल्कि
www.lovejihadisfalsepropaganda.com नाम से एक वेबसाइट रजिस्टर करायी है जिसमे
वो उन सारी घटनाओं को इकठ्ठा कर रहे हैं जो हिन्दू-मुस्लिम के बीच स्वाभाविक
संबंध और रिश्ते बनने का मामला था लेकिन इसे जबरदस्ती लव जिहाद का नाम दिया
गया और उसमे जबरदस्ती हिन्दूवादी संगठन घुस आए. इस वेबसाइट को 2 अक्टूबर को
सार्वजनिक कर दिया जाएगा.

तहसीन के साथ जो कुछ भी हुआ और किसी न किसी रूप में अब भी हो रहा है, वो एक
दूसरे तथ्य की ओर इशारा करता है कि लव जिहाद के शिकार सिर्फ छोटे शहर और
कस्बाई लोग नहीं हो रहे हैं और न ही असमर्थ लोग ही बल्कि इसका संबंध तहसीन
जैसे लोगों से भी है जो अपेक्षाकृत समर्थ हैं और लगातार टेलीविजन के प्राइम
टाइम शो में आते रहे हैं.

हिन्दू-मुस्लिम लड़के-लड़कियों के बीच के स्वाभाविक संबंध को जो लोग करीब से
देख रहे हैं उनकी अपनी समझ है कि अगर ये मान लिया भी जाए कि लव जिहाद जैसी कोई
चीज है जिसमे मुस्लिम समुदाय जबरन हिन्दू लड़कियों का धर्मांतरण करा रहा है,
बिना उनकी मर्जी के शादी कर ले रहा है तो इसके लिए हाइकोर्ट है, सुप्रीम कोर्ट
है, उनका दरवाजा खटखटाया जाना चाहिए लेकिन विश्व हिन्दू परिषद् और राम सेना को
हेल्पलाइन शुरु करने, इसके खिलाफ राजनीतिक मार्चेबंदी करने की क्या जरूरत है ?
http://www.openthemagazine.com/article/nation/jihad-an-indian-love-story
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20140828/28a17093/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list