[दीवान]अब कोका कोला कंपनी देगी पानी बचाने का ज्ञान

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Thu Aug 28 11:09:46 CDT 2014


[image: Regional Water Studies]

आपलोगों ने प्रोपगेंड़ा कर-करके कोका कोला को बहुत बदनाम कर रखा है कि ये देश
में जल संकट पैदा कर रहे हैं. लीजिए, अब यही कोका कोला कंपनी देशभर में ऐसे
प्रोफेशनल पैदा करना चाहती है जो कि पानी के महत्व को न केवल जीविका के स्तर
पर समझेगी और आपको भी समझाएगी बल्कि इसके सामाजिक,सांस्कृतिक और नैतिक आधार पर
भी बात करेगी.
कोका कोला कंपनी ने teri( the energy and research institute) के साथ मिलकर
कोका कोला डिपार्टमेंट ऑफ रिजीनल वाटर स्टडीज नाम से एक ऐसा विभाग खोला है
जिसका दावा है कि वो ग्लोबल स्तर पर ऐसे प्रोफेशनल पैदा करेगा जो कि पानी को
लेकर विभिन्न समस्याओं पर बहुत ही वैज्ञानिक तरीके से विचार करें, समस्या का
समाधान करेंगे औऱ पानी को लेकर बेहतर प्रबंधन कर सकेंगे. अब आपको इस बात में
चुटकुलेबाजी लगे तो लगे कि जो कंपनी झुनझुना बराबर बोतल में पानी पैक करके दस
रूपये में बेच रही है, कोलड्रिंक की बात तो छोड़ ही दीजिए, वो भला कौन सा
जल-प्रबंधन करेगी, लेकिन सच्चाई यही है कि अब पानी का ज्ञान कोका कोला देगी.

चुटकुला काल में आप तरक्की का बस विकासक्रम देखते रहिए, जिस टोएटा की गाड़ियां
प्रदूषण फैलाती है वही हमारी कोस्टल एरिया बचाएगी, जिस एयरसेल के टावरों से
पर्यावरण संकट है वही बाघ बचाएगी और जिस कोका कोला से जल संकट चरम तक गया वही
अब पानी बचाने का ज्ञान हमें देगी..संता-बंता जल्द ही व्हाट्स एप की ठेलमठेल
से गायब होंगे.
http://www.coca-colacompany.com/stories/teri-university-and-coke-launch-water-studies-program
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20140828/1a04b121/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list