[दीवान]हिंदीसमय में इस हफ्ते

harish chandra shah harishchandra1645 at gmail.com
Fri Jan 10 06:05:29 CST 2014


मित्रवर

अरुण होता <http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=2336>
की आलोचना-पुस्तक आधुनिक हिंदी कविता : युगीन
संदर्भ<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=3382&pageno=1>
 आधुनिक भारतीय कवितापर अपने को केंद्रित करती है। जयशंकर प्रसाद, मैथिलीशरण
गुप्त, सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’, रघुवीरसहाय, श्रीकांत वर्मा और नागार्जुन
पर विशेष रूप से केंद्रित इस किताब में अनेक समकालीन कवियोंकी भी ससंदर्भ
आलोचना की गई है। जाहिर कि इस किताब के बहाने आधुनिक कविता की यात्रा काएक
आलोचनात्मक जायजा लिया जा सकता है। साथ में सांप्रदायिकता के सवाल को भी
प्रेमचंद केबहाने से उठाया गया है। यह सब करते हुए आलोचक की अपनी पक्षधरता है
जिससे कई बारअसहमति भी हो सकती है पर यही तो आलोचना का लोकतंत्र है जिसके पक्ष
में खुद आलोचक भी है।

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय ने 29 दिसंबर 2013 को अपना
सोलहवाँ स्थापनादिवस मनाया। इस मौके पर हमारे साथ थे अंतरराष्ट्रीय राजनीति के
विशेषज्ञ प्रो. मुचकुंद
दुबे<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=2339>
 । इसअवसर पर हम और हमारे पड़ोसी
राष्ट्र<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=3452&pageno=1>
 विषय पर दिए गए उनके  व्याख्यान को हम हिंदीसमय(http://www.hindisamay.com) पर
 जस का तस प्रस्तुत कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह आपकेसामने भारतीय विदेश
नीति और उसकी मुश्किलों के बारे में कुछ नई बातें लेकर आएगा।

उर्मिला शिरीष <http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=77>
 हिंदी की चर्चित कथाकार हैं। हम यहाँ उनकी चार कहानियाँ तिकड़ी
<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=3387&pageno=1>
, रोटियाँ  <http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=3385&pageno=1>,
स्मृति-लोक  <http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=3386&pageno=1>
और एक और प्रतिज्ञा<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=3384&pageno=1>
 प्रस्तुत कर रहे हैं। साथ में प्रस्तुत है संसार
चंद्र<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=2309>
 का व्यंग्य यहनई कविता
है<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=3377&pageno=1>
 । अंतरिक्ष-युग की ‘माता
मइया’<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=3376&pageno=1>
 निबंध के साथ आपके सामने है हिंदी के महत्वपूर्णनिबंधकार विवेकी
राय<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=2244>
 । और बाल साहित्य के अंतरगत प्रस्तुत है हिंदी के अद्वितीय कथाकार-नाटककार
मोहन राकेश <http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=1182>
की कहानी गिरगिट का
सपना<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=3380&pageno=1>
 ।

कविताएँ हैं जसबीर
चावला<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=2111>
 और बोरीस स्‍लूत्‍स्‍की<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=2337>
 की।

अगले हफ्ते हम फिर से आपके सामने होंगे। हमें उम्मीद है हमारा यह प्रयास आपको
पसंद आएगा।



सादर,

हिंदी समय टीम

-- 
*तकनीकी सहायक (Technical Assistant),*


*हिंदीसमयडॉटकॉम (www.hindisamay.com <http://www.hindisamay.com>)महात्मा
गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालयगांधी हिल्स, वर्धा - 442
005 (महाराष्ट्र)*
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20140110/b0b380bf/attachment-0001.html>


More information about the Deewan mailing list