[दीवान]हिंदीसमय में इस हफ्ते

HINDI SAMAY hindisamaydotcommgahv at gmail.com
Fri Jan 31 07:52:10 CST 2014


मित्रवर

लमाबम कमल सिंह<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=2349>
  के कालजयी उपन्यास माधवी
<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=3563&pageno=1>
 का प्रकाशन सन 1930 में हुआ। यह मणिपुरी भाषा का प्रथम उपन्यास है। भूमिका से
पता चलता है कि कमल नेइसकी रचना चिकित्सा शास्त्र का अध्ययन करते समय, छात्र
जीवन में की थी। यह सहज ही अनुमान किया जा सकता है कि प्रकृति से कवि और ज्ञान
से वैज्ञानिकलेखक का संपर्क उन दिनों असमिया और बाँग्ला साहित्य से हो रहा था।
हेमचंद्र बरुआ, गुणाभिराम बरुआ, हेमचंद्र गोस्वामी, लक्ष्मीनाथ बेजबरुआ जैसे
लेखकअसमिया साहित्य को बाँग्ला, अंग्रेजी आदि भाषाओं की प्रतिस्पर्धा में लाने
के लिए प्रयत्नशील थे। उधर मणिपुरी भाषा अभावग्रस्त थी। उसके साहित्य में
ग्रंथों कानितांत अभाव था। लोगों में रुचि भी विकसित नहीं हुई थी। कमल इस कमी
से मन ही मन पीड़ित व किसी सीमा तक क्षुब्ध थे। वे चाहते थे कि उनकी भाषा भी
साहित्यिक निर्धनता की छवि से मुक्त हो। इसी प्रयास में, ‘बेरी व्हाइट मेडिकल
कालेज’, डिब्रुगढ़ में ‘माधवी’ उपन्यास की रचना हुई। हिंदीसमय(
http://www.hindisamay.com) पर इसे प्रस्तुत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है
।

रतननाथ सरशार<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=1812>
 के उपन्यास  आजाद-कथा<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=3598&pageno=1>
  का पहला खंड पिछले हफ्ते आपने पढ़ा। इस बार प्रस्तुत है उपन्यास का दूसरा और
समापन खंड। संजीव हिंदी के बेहदमहत्वपूर्ण उपन्यासकार हैं। उनके उपन्यासों पर
गैर पारंपरिक कथात्मक यथार्थ के
कथाकार<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=3562&pageno=1>
 शीर्षक से लिख रहे हैं युवा आलोचक राहुल सिंह
<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=1763>
। इंतिज़ार हुसेन
<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=1207>
 कीउपस्थिति विश्व साहित्य में अलग से पहिचानी जाती है। यहाँ पेश है उनका निबंध
 आधुनिक कहानी की रचना
संस्कृति<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=3554&pageno=1>
। कहानी है युवा कथाकार मिथिलेश
प्रियदर्शी<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=1921>
 कीयह आम रास्ता नहीं
है<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=3607&pageno=1>
। और बाल साहित्य के अंतरगत प्रस्तुत है श्रीलाल
शुक्ल<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=1188>
 की रचना एक चोर की
कहानी<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=3390&pageno=1>
।

कविताएँ हैं प्रमोद कुमार
तिवारी<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=2351>
 और अलेक्सांद्र
कुश्नेर<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=2348>
 की।

अगले हफ्ते हम फिर से आपके सामने होंगे। हमें उम्मीद है हमारा यह प्रयास आपको
पसंद आएगा।



सादर,

हिंदी समय टीम
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20140131/b79530c2/attachment-0001.html>


More information about the Deewan mailing list