[दीवान]हिंदीसमय में इस हफ्ते

manoj kumar manoj.hindisamay at gmail.com
Sun Jul 27 23:36:06 CDT 2014


मित्रवर

महान शायर रघुपति सहाय ‘फिराक़’ बहुचर्चित भारतीय रचनाकारों में से हैं।
उन्होंने भारतीय कविता ही नहीं अपितु विश्व कविता को एक नई ऊँचाई दी। कमाल की
बात यह है कि जितना वह अपने सृजन के लिए जाने गए उतना ही उनके व्यक्तित्व को
लेकर भी किस्से गढ़े गए। और रोचक बात यह है कि इस तरह के किस्सों को फैलाने में
खुद फिराक साहब का योगदान भी कम नहीं रहा। इस बार हिंदीसमय (
http://www.hindisamay.com) पर प्रस्तुत है हिंदी के शीर्षस्थ आलोचकों में से
एक विश्वनाथ त्रिपाठी
<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=2582> का अद्भुत
संस्मरण फिराक वार्ता
<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=5016&pageno=1>। साथ में
पढ़ें चौथीराम यादव पर लिखा गया दिनेश कुशवाह
<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=1957> का संस्मरण
चौथीराम यादव : देखी तुमरी कासी लोगों!
<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=4976&pageno=1>



सूरज प्रकाश <http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=430>
हिंदी के चर्चित कथाकारों में से एक हैं। उनका उपन्यास और उनके द्वारा किए गए
सुंदर अनुवाद आप यहाँ पहले पढ़ चुके हैं। इस बार प्रस्तुत हैं उनकी पाँच
कहानियाँ अल्बर्ट
<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=4973&pageno=1>, करोड़पति
<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=256&pageno=1>, आँख मिचौली
<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=4974&pageno=1>, अधूरी
तस्वीर <http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=4972&pageno=1> और
किराये का इंद्रधनुष
<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=4975&pageno=1>। व्यंग्य के
अंतर्गत पढ़ें अर्चना चतुर्वेदी
<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=2494> के दो
व्यंग्य प्रभु जी चले तीर्थ पर
<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=4977&pageno=1> और एक कंजूस
की प्रेम कहानी
<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=4978&pageno=1>। बद्रीनारायण
चौधरी ‘प्रेमघन’
<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=2544> का निबंध
समय <http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=4726&pageno=1> भी हमारी
इस बार की खास प्रस्तुति है।



कविताओं के अंतर्गत पढ़ें अंजू शर्मा
<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=1944>, अनंत मिश्र
<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=2570> और एकांत
श्रीवास्तव <http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=82> की
कविताएँ। और अंत में पढ़ें मोहनदास करमचंद गांधी
<http://www.hindisamay.com/writer/writer_details_n.aspx?id=1606> की अमर कृति
हिंद स्वराज <http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=4708&pageno=1>
का सातवाँ खंड सातवाँ खंड : हिंदुस्तान कैसे गया?
<http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=4708&pageno=8> यह सिलसिला
ऐसे ही चलता रहेगा।



हमेशा की तरह आपकी प्रतिक्रियाओं का इंतजार रहेगा।



सादर, सप्रेम

अरुणेश नीरन

संपादक, हिंदी समय
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20140728/9f9edebd/attachment-0003.html>


More information about the Deewan mailing list