[दीवान]कूकिंग को लेकर रेडियो सिटी का तंग नजरिया

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Tue Sep 9 09:40:06 CDT 2014


रेडियो सिटी 91.1 एफएम का सिटी शेफ कॉन्सेप्ट में ऐसा कुछ भी नया नहीं है
जिसके बारे में टेलीविजन दर्शक पहले से नहीं जानते हों. नया है तो सिर्फ ये कि
इसने कूकिंग को टीवी के मास्टर शेफ जैसे किसी शो के मुकाबले जनाना डब्बे में
कैद कर दिया है. ये अलग बात है कि शो में प्रतिभागी के रूप में स्त्री
हाउसवाइफ होंगी जबकि पुरस्कार देने का काम पुरुष सेफ ही करेंगे.


दिनभर टिप्स देने, बिंदास जिंदगी जीने की सलाह और खुलेपन का दावा करनेवाला
रेडियो सिटी कूकिंग के मोर्चे पर इतना तंग नजरिया रखता है, ये उसकी ऑडिएंस को
जरूर चुभेगी. चैनल ने अपनी ब्रांड इमेज जिस तरह से बनायी है वो पहले ही दिन से
यूनीसेक्स चैनल है लेकिन यहां आकर ऐसे कॉन्टेस्ट शुरु होंगे जिसमे कि एक बड़ा
हिस्सा इससे बाहर हो जाएगा, ये स्वयं चैनल की इमेज पर डेंट है. ये कुछ-कुछ इसी
तरह से है जैसा कि जीटीवी ने कभी “आज की हाउसवाइफ है, सब जानती है ” के नाम पर
काम का विभाजन लिंग के आधार पर कर दिया था. यहां रेडियो सिटी जिस चमकीले अंदाज
में इस कॉन्टेस्ट को प्रोजेक्ट कर रहा है, उसका स्याह पक्ष यही है कि जब आप
दिल्ली जैसे शहर में कूकिंग को लिंग से जोड़कर देखेंगे तो आपके आरजे किस
हैसियत से वर्किंग वूमेन सहित पुरुषों को कम समय में हेल्दी खाना बनाने के
टिप्स दे सकेंगे.

मूलतः प्रकाशित- तहलका, सितंबर 2014
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20140909/87821b8f/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list