[दीवान]चेन्नई में जल प्लावन से बिगड़े हालात

kamal mishra kissakhwar at gmail.com
Thu Dec 3 05:33:23 CST 2015


बारिश कम होने के बावजूद चेन्नई में जल प्लावन से स्थिति भयावह बनी हुई है।
इसके चलते जन जीवन पूरी तरह प्रभावित है। दवाईयों, साफ पानी, खाद्य
सामग्री,  बिजली, सूचना और संचार के आभाव में प्रभावितों की क्या गत होगी,
इसकी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है। सरकारी मदद के बावजूद जन जीवन को पटरी पर
वापस आने के लिए कितना वक्त लगेगा कहना मुश्किल है। मीडिया से मिल रही
खबरें बताती हैं कि इस अभूतपूर्व संकट को सिर्फ प्राकृतिक आपदा नहीं माना जा
सकता है। इस हालात के लिए मानवीय चूक और मुनाफे की भूख भी बराबर जिम्मेवार है।
क्या हम इस संकट से कुछ सबक लेंगे ? क्या शहरी योजनाकार ये सुनिश्चित कर
पाएंगे की हमारे महानगर और प्रस्तावित स्मार्ट शहर ऐसी आपदाओं के खतरे से
मुक्त हों ? और क्या आपदा की स्थिति से जूझने के लिए हमें बेहतर रणनीति के
बारे में भी नहीं सोचना चाहिए ? फ़िलहाल तो सरकारों और नागरिक समाज का पूरा जोर
प्रभावितों को राहत पहुँचाने पर ही होना चाहिए। चेन्नई वासी इस संकट से जल्द
उबरें यही अपेक्षा है।
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20151203/fd63fb12/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list