[दीवान]आखिर सेल्फी विद मासूम क्यों नहीं ?

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Fri Jul 3 03:51:57 CDT 2015


<http://2.bp.blogspot.com/-qzG_D7DI4fE/VZZMOos_UlI/AAAAAAAARfQ/GKsNDikuYxI/s1600/Screen%2BShot%2B2015-07-03%2Bat%2B2.05.38%2Bpm.png>

हेमा मालिनी की कार से बुरी तरह जख्मी पांच साल की सोनम इस दुनिया से चली गई
लेकिन अखबार की हेललाइन में हेमा मालिनी ही मौजूद रही. कार ने सोनम को मार ही
दिया, उसके बाद मेनस्ट्रीम मीडिया ने भी उसकी खबर का गला घोंटने में कोई
कोताही नहीं की. ये वही मीडिया है जो तीन दिन पहले देश की उन बेटियों की अपनी
मां के साथ सेल्फी छाप-दिखा रहा था जिन्होंने प्रधानसेवक की हैशटैग पर
तस्वीरें पोस्ट की थी. वो बेटियां और उनकी मांएं तब इसलिए अखबार-चैनल के लिए
खास हो गईं थी क्योंकि ये सबके सब प्रधानसेवक की इच्छा की शक्ल में छुपे हुक्म
का पालन कर रहे थे. लगाने को तो उन्हें इस बात की चेंपी लगाने में दो मिनट भी
नहीं लगेंगे कि देश यही देखना-पढ़ना चाहता है. लेकिन

क्या देश ये नहीं जानना चाहता कि पांच साल की मासूम सोनम के चले जाने पर उसकी
मां पर क्या बीत रही है वो जब तक प्रधानमंत्री की सेल्फी योजना और सेल्फी विद
डॉटर राष्ट्र सेवा स्कीम से अवगत होती, उसके पहले ही उसकी बेटी छिन गई, क्या
देश इसके साथ ये नहीं जानना चाहता कि सरकार उसके परिवार के लिए क्या करने जा
रही है ? हमें भी अभिनेत्री हेमा मालिनी के घायल होने का गहरा अफसोस है लेकिन
क्या वो एक ही साथ राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं है और यदि हां तो क्या कवरेज वैसी
ही होनी चाहिए जैसी अभी हो रही है ? ऐसा क्यों है कि उनकी पर्सनालिटी से
राजनीतिक होने का हिस्सा पूरी तरह काटकर बॉलीबुड अभिनेत्री पर लाकर टिका दिया
गया है. ?

जब तक इस देश में सेल्फ मारकर लोग,मीडिया और सरकार अदर्स पर टिके रहेंगे,
सेल्फी विद डॉटर आ जाए या सेल्फी विद पुअर किड्स..ये सबके सब पाखंड के अलावा
कुछ नहीं है.

the wire की पूरी खबर पढञने के लिए चटकाएं-
http://thewire.in/2015/07/03/a-child-is-killed-by-her-car-but-hema-malinis-injuries-make-the-headlines/
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20150703/f9143f6c/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list