[दीवान]आजतक के लिए एक कर्मचारी मरा है, पत्रकार तो आपके-हमारे लिए मरा है
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Sun Jul 5 03:36:29 CDT 2015
<http://3.bp.blogspot.com/-gnkBvRiNwgY/VZjrtdyE-BI/AAAAAAAARfo/-_RfnkSnpgw/s1600/Screen%2BShot%2B2015-07-05%2Bat%2B1.54.11%2Bpm.png>
इनबॉक्स में लोग मुझसे सवाल कर रहे हैं कि क्या ऐसे मौके पर जबकि अपने ही
संस्थान के पत्रकार की मौत हुई है, धन-दौलत की खबरें दिखाना जायज है ? फिलहाल
talk journalism 2015 कार्यक्रम के सिलसिले में जयपुर में हूं तो टीवी एक्सेस
नहीं कर सकता लेकिन वेबसाइट पर जाने पर पाया कि लीड स्टोरी अक्षय कुमार की मौत
को लेकर ही है..लेकिन जो शीर्षक है उसमे भी आजतक की अपनी दूकानदारी शामिल है.
आजतक के लिए बड़ी खबर ये है कि दाह-संस्कार में बड़ी और कौन-कौन हस्तियां
शामिल हो रही है. मतलब आप लाइव थोड़ी देर में उन हस्तियों को देखेंगे. बाकी
मौत कैसे हुई, क्या डेवलपमेंट है, इसे संदेहास्पद स्थिति लिखकर निबटा दिया
गया. अब ये अलग से कहने की जरुरत है कि टीवी पर एक के बाद एक सफेदपोश और उनकी
बाईट तैरनी शुरु हो जाएगी. अक्षय ने जीते-जी इस चैनल की ब्रांडिंग नहीं की
होगी, मरने के बाद चैनल उसके नाम पर सीएसआर करेगा..देखते रहिए, आजतक
#मीडियामंडी
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20150705/cfdd8233/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list