[दीवान]प्रोफेसर ! हमें गर्व है आप पर
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Wed Mar 4 08:04:44 CST 2015
प्रोफेसर टी.जे. जोसेफ केरल सरकार की निगाह में क्रिमिनल हैं, चरमपंथी हैं,
समाज के लिए घातक हैं. उनके कॉलेज ने उन्हें बर्खास्त कर दिया, कट्टरपंथियों
की ओर से उन पर लगातार हमले किए गए, परिवार तहस-नहस कर दिया गया. पत्नी सालोमी
जो इस हमले की पहली गवाह थी, शुरुआत के दिनों में चट्टान की तरह खड़ी रहीं
लेकिन धीरे-धीरे डिप्रेशन में आती चली गईं और एक दिन फांसी लगाकर इनके बीच से
चली गईं.
अब हालत ये है कि केरल का कोई भी समाचारपत्र, मीडिया जोसेफ के पक्ष को नहीं
छापता. पॉल जकारिया जैसे साहित्यिक जिन्हें कई अखबार के संपादक जानते हैं,
जोसेफ पर लिखने पर नहीं छापते.
जोसेफ, एक ऐसा प्रोफेसर जो नियमित चर्च जाते रहे हैं, जो एक सांस में गीता और
बाइबिल की पंक्तियों को शामिल करते हैं, उन आततायियों के निशाने पर आ गए
जिन्हें धर्म का, केरल की विरासत और संस्कृति का कोई ज्ञान नहीं है. जोसेफ का
गुनाह बस इतना है कि वो धर्म को, उनके आराध्य को बेहद तार्किक ढंग से देखते
हैं, वो जब क्लासरूम में आते हैं तो एक चरित्र हो जाते हैं. उनके आगे तर्क औऱ
ज्ञान की सत्ता हमेशा उपर रहती है. आखिर, एक शिक्षक के लिए तर्क औऱ ज्ञान से
बड़ा धर्म हो भी क्या सकता है.
जोसेफ अब अपने दाहिने हाथ से नहीं लिख सकते लेकिन अपने इस बेहद क्रूर अनुभव को
जीवनी की शक्ल में लाने जा रहे हैं. एक ऐसा सच जिसमे एक ईमानदार शिक्षक
होना,कैसे गुनाहगार हो जाना होता है..आप भी पढिए पूरी रिपोर्ट.
http://www.openthemagazine.com/ar…/nation/professor-fearless
<http://l.facebook.com/l.php?u=http%3A%2F%2Fwww.openthemagazine.com%2Farticle%2Fnation%2Fprofessor-fearless&h=4AQHz6eWd&enc=AZNY7Y1gknyfjUnQxcHuOAJc3u2SY6XsYxgF9Bz7zUS0EwV-mb4GIZozdFPG4QSG_3eg6mYrjEN761wOJdSr1PK2rdnivtnJFKa-liCiGRdrPZQ4pg462-hIF2gC7UpjIGOaAN8xrycF8evu9cZWRpuIkueU-jZKy3sDSyeXdZWCCw&s=1>
<http://www.openthemagazine.com/article/nation/professor-fearless>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20150304/c677bfe4/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list