[दीवान]ये जनादेश मेनस्ट्रीम मीडिया के उन तमाम पार्टी कार्यकर्ता टाइप के मीडियाकर्मी के खिलाफ हैः
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Sun Nov 8 00:37:27 CST 2015
ये जनादेश न्यूज 24 और टुडेज चाणक्य की ब्रांड इमेज को डेंट मार गया.
कांग्रेसी चैनल होने के बावजूद टुडेज चाणक्य के सहयोग से ये चैनल भरोसेमंद
बनने की कोशिश कर रहा था, वो भरभराकर गिर गया. न्यूज 24 पहले से भी कबाड़ चैनल
रहा है, अब और कबाड़ा हो गया.
ये जनादेश जितना चुनाव को इन्डस्ट्री में तब्दील कर दिए जाने के खिलाफ है,
उतना ही मेनस्ट्रीम मीडिया के कार्यकर्ता की शक्ल में पेश आनेवाले के खिलाफ
हैं. ये उन एंकरों के खिलाफ है जो न्यूजरूम में होकर भी पार्टी कार्यालय की
मानसिकता से बात करते हैं..
बाकी, सोशल मीडिया जिंदाबाद..इसने न्यूज चैनलों से ज्यादा संवादधर्मिता बनाए
रखी..जो एक खास पार्टी के समर्थन में लिखते रहे वो भी हमारी बात सुनते रहे..और
हमें भी उनसे बात करते रहना जरूरी लगता रहा..हम जैसे लोग बस यही कामना करते
हैं कि ये समाज पढ़ने-लिखनेवाले, सोचनेवाले की दुनिया से आबाद रहे..सरकार चाहे
जिसकी भी हो वो ये समझे कि हम असल सवालों से मुंह चुराकर किन सवालों की प्राइम
टाइम में झोंकते जा रहे हैं.
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20151108/9822e537/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list