[दीवान]एक्सक्यूज़ मी ! ये नॉन रेजिडेंट बिहारी मार्केट में आ गयी है क्या ? #दरबदरदिल्ली
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Thu Nov 19 08:59:07 CST 2015
<http://2.bp.blogspot.com/-VJhtwoJ_LIM/Vk3jZOYnAxI/AAAAAAAAR08/64FEemHG2I4/s1600/Screen%2BShot%2B2015-11-19%2Bat%2B8.28.51%2Bpm.png>
" साला,अजीब माइंड सेट है बिहार का. अगर कोई लड़का प्यार करता है तो इसका मतलब
है कि जरूर वह लोफर होगा ! हां, लड़कियों के मामले में जरूर थोड़ी रियायत दिखा
देंगे. इसकी क्या गलती ! बच्ची है, जरूर उसी लोफर ने बहका दिया होगा"..
नॉन रेजिडेंट बिहारी का नायक राहुल इसी तरह के खयालों से गुजर रहा था और मैं
किताब की इन पंक्तियों से तभी किसी ने गाड़ी के शीशे पर थपकी दी. मैंने शीशा
नीचे किया.. अफ्रीका एवन्यू की रेडलाइट पर फंसे बाइक पर बैठी उस महिला ने एकदम
से पूछा- एक्सक्यूज मी ! ये नॉन बिहारी रेजिडेंट मार्केट में आ गई है क्या ?
फेसबुक पर इसके बारे में पढ़ रही थी और अभी देखिए ट्रैफिक जाम में फंसने का
फायदा ये हुआ कि आपके हाथ में किताब दिख गई.
आ गई है या नहीं, ये तो ठीक-ठीक पता नहीं लेकिन मुझे ये किताब चमोकन टाइप से
पीछे पड़ जाने पर भेज दी गई है.
अच्छा,आप भी बिहारी ही हैं..मैं बिहारी नहीं हूं लेकिन....आगे हेलमेट लगाए भाई
साहब की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा- ये हैं और इनके चक्कर में अब
बिहारियों के बारे में पढ़ने-जानने में मुझे भी मजा आने लगा है.
भाईजी की उड़ती नजर पहले तो किताब की कवर पर गई, शीर्षक पढ़ा और मेरी तरफ
ठहरकर नजर घुमाई..तब तक हरी बत्ती हो गई थी..
मैंने एक बार तसल्ली भरी निगाह से उस महिला की ओर देखा..आंखें ये कहना चाह रही
थीं- अभी बारह पेज बाकी है, पढ़ ली होती तो इसी ट्रैफिक जाम में ये किताब आपको
भेंट कर देता. हेलमेटवाले भाई साहब शायद कुछ खिसियाए अंदाज में लगने लगे
थे..पीछे बैठी ये महिला अब अपने स्वाभाविक रिश्ते से कटकर सवारी लगने लगी थी...
वैसे मैं जानती नहीं कि ये शशिकांत कौन हैं लेकिन मजेदार किताब होगी...अच्छा
लगा, आपकी हाथ में ये किताब देखकर..
इतना कहकर महिला ने बाए के लिए अभी हाथ ठीक से हिलाए भी नहीं थे कि भाईजी ने
हुमचकर किक मारी..खुन्नस निकालने की उस वक्त सही चीज यही थी. मेरी गा़ड़ी भी
जेएनयू के लिए मुड़ गई थी..हमें उपर की पढ़ी पंक्तियां फिर से दोहरानी पड़
गई..ड्राइवर साहब ने एफएम की वॉल्यूम अचानक से तेज कर दी थी- आपकी नजरों ने
हमको...
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20151119/513354bf/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list