[दीवान]ज़रीना बेगम का इलाज का सारा खर्च उठाएगी उत्तर प्रदेश सरकारः

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Sat Oct 24 10:29:46 CDT 2015


ज़रीना बेगम का इलाज का सारा खर्च उठाएगी उत्तर प्रदेश सरकारः


<http://3.bp.blogspot.com/-ydK8FPU98PA/ViujsdjC4aI/AAAAAAAARxo/IGnB5It9bLk/s1600/Screen%2BShot%2B2015-10-24%2Bat%2B8.40.46%2Bpm.png>

दुनियाभर में ठुमरी गायन के लिए मशहूर बेग़म अख्तर की आखिरी शिष्या ज़रीना
बेगम पिछले कुछ सालों से लगातार लंबी बीमारी से जूझ रही हैं. आर्थिक अभाव में
बेहतर ईलाज न मिल पाने और ढलती उम्र में रोजमर्रा की जरूरतों के सही से नहीं
मिल पाने की वजह से ज़रीना की जिंदगी में अंतहीन उदास लम्हे हैं..इतनी उदास की
वो अपने चटख अतीत को याद करके भी खुश नहीं हो सकतीं. इन दिनों वो फिर से बीमार
हैं. घर की छोटी-छोटी जरूरतों की चिंता उन्हें और तोड़ती है.


इन सबके बीच एक खबर अच्छी खबर ये है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ज़रीना बेग़म का
इलाज का खर्चा उठाने की घोषणा की है. पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने उन्हें बेहतरीन गायिकी के लिए बेग़म अख्तर सम्मान प्रदान किया
था..लेकिन उसके बाद से अवध की शख्सियत पर कोई ध्यान नहीं दिया. सरकार की इस
घोषणा के बाद हम उम्मीद करते हैं कि वो उनकी जिंदगी की उन जरूरतों और बिजली
बकाया( चंद हजार रूपये) के लिए घर नीलामी का भय देनेवाले संबंधित विभाग से भी
संपर्क करेगी. आज से पन्द्रह दिन पर पहले हम ज़रीना बेग़म के घर की हालत देखकर
आए हैं, समझ सकते हैं कि ढलती उम्र के अलावा उनकी बीमारी की जड़ कहां है ?
इलाज के अलावा सरकार उन पर भी गौर फरमाए तो अपने बचे-खुचे सालों में ज़रीना को
एक बेहतर जिंदगी मिल सकेगी.
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20151024/15c54cba/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list