[दीवान]मैं हिन्दू, मैं हिजड़ा:
kamal mishra
kissakhwar at gmail.com
Thu Aug 4 06:01:33 CDT 2016
हालांकि अमितेष के हस्तक्षेप ने स्थिति काफी हद तक साफ कर दी है। फिर भी कुछ
बातें जोड़ना जरुरी लग रहा है। भारतीय ट्रांसजेंडर समूहों के बीच सामान्यतया
मुस्लिम धार्मिक विश्वास वाला समूह 'हिजड़ा' के रूप में खुद की पहचान करता आया
है। इसके अलावा 'सेमेन्टिक्स' को मैं अगर प्रकाश जी के कहे पर 'सशक्तिकरण' (या
वृहत्तर लैंगिक एकता) के सबब कुछ देर को नजरअंदाज भी कर दूं। तो खुद
के नाचने-गाने और पौराणिक आख्यानों में आये वर्णनों को क्या ये समुदाय वैसे ही
देखता है जैसे प्रकाश जी? जवाब होगा - नहीं ! मैं समझता हूँ कि इस समुदाय के
लिए सशक्तिकरण की प्रक्रिया अपने अतीत के नकार पर आधारित नहीं है।
*A nation's treasure is its scholars. --- Yiddish proverb*
2016-08-04 16:02 GMT+05:30 Prakash K Ray <pkray11 at gmail.com>:
> किन्नर शब्द सरकारी है. अनेक हिजड़ा समूह हिजड़ा शब्द का इस्तेमाल करते हैं
> और इसे सशक्तीकरण के दावे के रूप में इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने किन्नर
> शब्द को त्याग दिया है क्योंकि इससे देवलोक में नाचने-गानेवालों के पौराणिक
> उल्लेख की ध्वनि मिलती है. लक्ष्मी की किताब के शीर्षक का अनुवाद दुरुस्त है.
>
> Prakash K Ray
> 0 9868328328
> 0 9873313315
>
>
>
>
> *Be kind; everyone you meet is fighting a hard battle.*
>
> 2016-08-04 13:51 GMT+05:30 kamal mishra <kissakhwar at gmail.com>:
>
>> अरे भाई पहले ये तो जान लो कि लक्ष्मी 'हिजड़ा' नहीं, 'किन्नर' है। और जिस
>> किसी समझदार ने भी उसकी किताब के शीर्षक का अनुवाद करते हुए 'ट्रांसजेंडर'
>> जैसे शब्द के लिए, लक्ष्मी के खास सन्दर्भ में, 'किन्नर' के बजाय 'हिजड़ा' लिखा
>> है, उसे इस देश में ट्रांसजेंडर समुदाय के बारे में झाँट कुछ नहीं पता है।
>> और ये बेवजह नहीं कि सिंहस्थ कुंभ में पहली बार गए ट्रांसजेंडर अखाड़े ने खुद
>> को "किन्नर अखाडा" कहा। और गिरिराज सिंह ने हिंदुओं को 'हिजड़ा'.
>>
>> *A nation's treasure is its scholars. --- Yiddish proverb*
>>
>> 2016-08-03 21:57 GMT+05:30 vineet kumar <vineetdu at gmail.com>:
>>
>>> लक्ष्मी, मैं जब-जब आपको सुनता हूँ, मुझे फक्र होता है कि मैं ऐसे देश में
>>> रहता हूँ जहाँ लक्ष्मी है और जिसे ये कहने में कोई संकोच नहीं होता कि वो
>>> हिजड़ा हैं.
>>>
>>> मैं सालों से TISS, मुम्बई से पढ़कर लोगों की जुबानी आपकी क्लास, लेक्चर की
>>> तारीफ़ सुनता आया था लेकिन पहली बार इंदौर में सुनने का मौका मिला. मेरी दिली
>>> इच्छा है कि एक बार आप हमारे छात्रों के बीच भी कल्चरल स्टडीज पर क्लास लें.
>>>
>>> मुझे हिन्दू होने पर कभी भी गर्व नहीं हुआ. हाँ कई बार ये ज़रूर लगा कि कुछ
>>> और होता तो शायद कई चीजें लिख-बोल नहीं पाता. लेकिन
>>>
>>> कल से सनक भी दिये एक शख्स के बयान से गुजर रहा हूँ, मुझे हिन्दू होकर
>>> हिजड़ा कहलाये जाने पर गर्व हो रहा है. मैं महसूस कर पा रहा हूँ कि किन हिंदुओं
>>> को, किन लक्षणों के कारण उसने हिजड़ा कहा होगा. मैं खुद को इस सम्बोधन के बेहद
>>> करीब पाता हूँ. आखिर आपकी तरह मैं भी तो तर्क आधारित, प्रेम और संवेदना से भरी
>>> एक दुनिया की कल्पना करते हैं. इस बयान से जिन हिंदुओं की भावना आहत हुई है,
>>> शायद उनके अब तक के गर्व करने का आधार बदल जाए. हम तो यही कामना करेंगे.
>>>
>>> बयान के बाद मुझे आपकी किताब के शीर्षक से लक्ष्मी हटाकर हिन्दू जोड़ देने
>>> के अलावा कोई दूसरा तरीका नज़र नहीं आया. उम्मीद है कि आप इसे अन्यथा नहीं
>>> लेंगे.
>>> [image: Vineet Kumar's photo.]
>>>
>>> <https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10209698457155886&set=a.2246128470399.2132142.1163764868&type=3>
>>>
>>> _______________________________________________
>>> Deewan mailing list
>>> Deewan at mail.sarai.net
>>> http://mail.mail.sarai.net/mailman/listinfo/deewan_mail.sarai.net
>>>
>>>
>>
>> _______________________________________________
>> Deewan mailing list
>> Deewan at mail.sarai.net
>> http://mail.mail.sarai.net/mailman/listinfo/deewan_mail.sarai.net
>>
>>
>
> _______________________________________________
> Deewan mailing list
> Deewan at mail.sarai.net
> http://mail.mail.sarai.net/mailman/listinfo/deewan_mail.sarai.net
>
>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20160804/97adbdb5/attachment-0001.html>
More information about the Deewan
mailing list