[दीवान]और ये देश खुद को हत्यारा, मानव विरोधी घोषित करता जान पड़ता हैः

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Tue Feb 16 06:04:01 CST 2016


यह था "टोपॉग्राफी ऑफ टेरर"- यहां खुले बीहड़-से-मैंदान में लाइन से फोटो और
पोस्टर लगे हैं. यह म्यूजियम देखने का कम पढ़ने का ज्यादा है. मैं तीन घंटे तक
सब पढ़ती रही. पहली बार मुझे अपने ही पढ़े पर यकीन नहीं आता. फिर दुबारा पढ़ती
हूं. यह जर्मनी के बारे में लिखा है ? मैं जर्मनी में हूं न ? और यह म्यूजियम
इन्हीं की जमीन पर बना है ? नहीं, नहीं. ये अपनी ही बुराई कैसे कर सकते हैं !
सिर्फ बुराई ही नहीं, खुद को गालियां दे रहे हैं !

जर्मनों ने कितने यहूदियों को मारा ? कितने डेथ कैम्प लगाए ? उन्होंने
बच्चे-बूढ़े, यहां तक कि पूरे गांव-के गांव-खत्म कर दिए. यहूदियों को देश से
बाहर निकाल दिया और घुसकर उन्हें मारा. यह सब बातें तो यहां दर्ज है ही, अपने
देश के नाजी सैनिकों की फोटो लगाई हैं और उन्हें कसाईयों की उपाधि दी है.
कैसे-कैसे, किस-किस ने यहूदियों की हत्याओं को अंजाम दियां- यहां सबका काला
चिट्ठा है. सिर्फ हिटलर को ही हत्यारा नहीं बताया गया है, उसके सैनिक और पूरा
देश उन हत्याओं में शामिल हो गया है, यह सब लिखा है यहां. और कहीं लुका-छुपा
के नहीं, पूरे उजाले में सबके सामने. बाकी म्यूजियम्स की एंट्री फीस है, इसकी
तो वह भी नहीं है. सब आओ, सब जानो, सब सीखो...- आजादी मेरा ब्रांड, पेज नं-
90-91

अनुराधा(Anuradha Saroj <https://www.facebook.com/anuradha.beniwal>) की लिखी
इन पंक्तियों से दोबारा ऐसे समय में गुजर रहा हूं जहां हम अपने को राष्ट्रभक्त
साबित करने के लिए उस पागलपन की हद तक न शायद चले जाएं कि एक दिन चौक-चराहे पर
चिल्लाकर कहने लग जाएं- तुम मुझे छूकर देखो, मैं राष्ट्रद्रोही नहीं हूं.
तुम्हें मेरे शरीर से इसी देश की मिट्टी की खुशबू आएगी. मेरी सांसों से गुजरो,
तुम्हें भीतर से प्रेमचंद, रेणु,निराला, मुक्तिबोध की पंक्तियों से गुजरने का
एहसास होगा और इनमे से कोई भी देशद्रोही नहीं थे.

मैं जर्मनी नहीं गया, फिलहाल बस अनुराधा के कहे और उसकी लगायी तस्वीरों पर
यकीन करके कह रहा हूं कि जर्मनी को पूरी दुनिया के सामने अपना काला, क्रूर और
घोर अमानवीय इतिहास उघाड़कर रखने से पहले कितना साहस जुटाना पड़ा होगा..वो देश
के एक-एक नागरिक को रिस्क में डालकर, उसकी छवि से समझौता करके ऐसा सार्वजनिक
किया होगा..लेकिन इन पंक्तियों से, टोपॉग्राफी ऑफ टेरर से गुजरने के बाद क्या
सचमुच जर्मनी के क्रूर शहर होने की भावना बन में आती है ? क्या बिना कुछ कहे
इस देश का उजला पक्ष हमारे सामने नहीं होता ? इतिहास पर अतिरिक्त गर्व करने के
बजाय जैसा है, वैसा रख देने से क्या हमारा वर्तमान बचा नहीं रह जाता जो कि कल
सुंदर इतिहास के हिस्से में शामिल हो जाएगा ?

इन दिनों रविश वाशिंगटन प्रवास पर थे. उन्होंने भी वाशिंगटन में बने होलोकास्ट
पर बने म्यूजियम की विस्तार से चर्चा करते हुए लिखा- यह संग्रहालय यहाँ आने
वालों से एक सवाल करता है कि क्या आप इन क़िस्सों को और लोगों तक पहुँचायेंगे
? आपको एक बुकलेट दी जाती है जिसमें होलोकास्ट में मारे गए किसी एक यहूदी के
जीवन के बारे में लिखा गया है । चारों तरफ से यातना शिविरों की यादों को दर्ज
करने वाली आवाजें आ रही थीं । उन शिविरों से बचकर आए लोगों की आपबीती सुनाती
इन आवाज़ों के लिए अलग से कमरा बना है जहाँ कुछ लोग बैठकर सुने जा रहे थे ।
चुपचाप । क्या हम भारत पाक विभाजन की क्रूर दस्तानों को रिकार्ड कर कोई
म्यूज़ियम नहीं बना सकते थे !
- हिटलर सिर्फ हिटलर में नहीं होता. पोस्ट लिंक-
http://naisadak.org/hitler-sirf-hitler-mein-nahi-hota-hai/
<http://l.facebook.com/l.php?u=http%3A%2F%2Fnaisadak.org%2Fhitler-sirf-hitler-mein-nahi-hota-hai%2F&h=VAQGktG9fAQEAIiRM5UNzPcwX8Rfv8tMSrazESR1qqTkuig&enc=AZNr7DiYICiw4bBIE_xM5NlWZ32YU3XKgRzNCBiKNZl2WhViK3-TOs2sYaoJnrCWzAflRnSpjmWG_jaohVP89N06KgJwRm_YrGHnwwamIZY5WLuJJnyFx53td4CfIbdNKAtURCo2eCc3EPYGtZ5DlpPlkyrxB2HC0FHQM5cx5VlTMLCoB7rTS8l7v7l6TTv57w4&s=1>

अनुराधा और रविश की लिखी इन पंक्तियों से गुजरते हुए क्या आपको नहीं लगता कि
आज हमें पागलों की तरह चिल्ला-चिल्लाकर, फेसबुक पर लगातार अपडेट करते हुए अलग
से ये साबित करने की जरूरत पड़ रही है कि हम भी किसी भी नागरिक की तरह ही इस
देश से प्यार करते हैं, जितना कि कोई नारे लगाकर राष्ट्रभक्त दावा कर रहा है.
फर्क ये है कि हम इस देश से प्यार करते हैं, भक्ति नहीं..प्यार करते हैं बस
इसलिए इसका स्याह पक्ष भी रखना चाहते हैं, इस देश से नोक-झोंक करते हैं..खालिस
भक्ति हमें विवेकहीन न कर दे, इसकी चिंता हमेंशा बनी रहती है..
[image: Vineet Kumar's photo.]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10208255149514097&set=pcb.10208255150834130&type=3>
[image: Vineet Kumar's photo.]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10208255149994109&set=pcb.10208255150834130&type=3>
[image: Vineet Kumar's photo.]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10208255150474121&set=pcb.10208255150834130&type=3>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20160216/7ebb6ed8/attachment-0001.html>


More information about the Deewan mailing list