[दीवान]रेल बजट या फिर हिन्दी पखवाड़ा फरवरी में ?

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Thu Feb 25 10:07:09 CST 2016


रेल बजट से जुड़ी खबरों को सरसरी तौर पर नजर डालने पर जो बात समझ में आई वो ये
कि प्रभुजी ने यात्रियों को जो सुविधाएं देने का वायदा किया है, वो तो जब
मिलेगा, मिलेगा लेकिन हम हिन्दीवालों को इस बात से खुश होना चाहिए कि दर्जनभर
से ज्यादा खाटी हिन्दुस्तानी, तत्सम हिन्दी शब्दों को शामिल किया है. इस
परिष्कृत हिन्दी की चपेट में कुली शब्द भी आ गया.

अब इससे होगा ये कि हिन्दी अखबारों-चैनलों को अनुवाद हेतु कम से कम तीन-चार सौ
रूपये की बचत हो गई और अंग्रेजी मीडिया को इन शब्दों को इटैलिक में लिखने की
झंझट बढ़ गई. वैसे हिन्दी दिवस के मौके पर भारतीय रेल में भाषा का बदलता
स्वरूप पर अलग से एक संगोष्ठी सत्र तो बनता है. इसी कड़ी में बजट को भी हिन्दी
का शब्द मिल जाता तो भाषा अध्ययन की दृष्टि से ऐतिहासिक वर्ष के तौर पर याद
किया जाता.
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20160225/04923aa4/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list