[दीवान]कन्हैया अपने बचाव में नहीं कुछ नहीं कह रहा, हम सांकेतिक हत्यारों की पहचान बता रहा हैः
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Sat Feb 27 08:49:02 CST 2016
मैं एक जेएनयू का रिसर्चर हूं, वहां से पीएचडी कर रहा हूं....
ये बात कहते हुए कन्हैया जिसे दर्जनों न्यूज चैनल और अखबारों ने फैसला आने से
पहले ही राष्ट्रद्रोही करार दे दिया है और देश के लाखों लोगों को सांकेतिक
हत्यारे में तब्दील कर चुका है, बुरी तरह रो पड़ता है. आपको फिर लगेगा कि मैं
अपनी पोस्ट में जब तब आंसू छलक पड़े, मन कचोटने लगा, इमोशनल हो गया जैसे
उपवाक्यों का प्रयोग करता हूं लेकिन इस छोर पर खड़े होकर ये वीडियो देखेंगे कि
कैसे एक अकेले निहत्थे रिसर्चर को चारों तरफ से घेरकर लोगों ने लात-जूते-घूंसे
से बुरी तरह पीटा, आपकी आंखे मेरी तरह छलक जाएगी.
सच कहूं, कन्हैया जब पटियाला हाउस में अपने साथ हुई बर्बरता के बारे में जब
बता रहा होता है तो लग रहा है गांव घर का कोई बच्चा अपने घर बड़े बुजुर्ग से
मोहल्ले के छटे दबंगों से पिट जाने के बाद का हाल सुना रहा है. उसका बयान आपको
संसद में पैदा किए जा रहे मेलोड्रामा की तरह नकली नहीं लगेगा बल्कि वो आपके
इतने करीब से होकर गुजरेगा कि आप इस बिन्दु पर आकर सोचने लगेंगे- ये घटना हम
में से किसी के भी साथ हो सकती है.
कन्हैया के ये आंसू किसी लाचार के आंसू नहीं हैं. एक संवेदनशील शख्स के आंसू
हैं जिसके भीतर जीवन की सहजता ठोस रूप में मौजूद है. वो जेएनयू छात्र संघ का
अध्यक्ष जरूर है, मुख्यधारा की राजनीति जरूर करता आया है लेकिन एक साफगोई
इंसान है.
मैं कन्हैया से कभी मिला नहीं, कभी सामने से देखा तक नहीं लेकिन टेलीविजन
स्क्रीन पर देखते हुए लोगों के पहचानने, जुड़ने और उसके प्रति अतिरिक्त लगान
महसूस करने की जो आदत विकसित हुई है( अमूमन ये गलती नहीं होती), उसमे कन्हैया
का ये बयान हमें भीतर तक झकझोर देता है. करते रहिए संस्कृति का अखंड पाठ लेकिन
उसका रोना इसमे छिपी महानता को एक झटके में बदरंग कर दे रहा है.
मैं कोई एक्टिविस्ट नहीं हूं कि इन आंसुओं में अंगारे की कल्पना करने लग जाउं
लेकिन इतना तो जरूर महसूस कर पा रहा हूं कि ये आंसू हममे से हजारों-लाखों
लोगों को अपनी हरकतों को लेकर अफसोस जाहिर करने पर मजबूर कर देगा. हम सबके
भीतर जो सांकेतिक हत्यारा बैठा है, उसे मरने पर मजबूर करेगा.. मुझे नहीं पता
कि आगे कोर्ट का क्या फैसला होगा लेकिन ये वीडियो लंबे समय तक देशभक्ति के नाम
पर बर्बर हो जाने और उसे जस्टिफाय करनेवालों को अमानवीय घोषित करती रहेगा.
<http://www.firstpost.com/india/watch-kanhaiya-kumar-talks-about-the-ordeal-he-faced-at-patiala-house-court-2646028.html>
Watch: Kanhaiya Kumar talks about the ordeal he faced at Patiala House
Court - Firstpost
<http://l.facebook.com/l.php?u=http%3A%2F%2Fwww.firstpost.com%2Findia%2Fwatch-kanhaiya-kumar-talks-about-the-ordeal-he-faced-at-patiala-house-court-2646028.html&h=YAQG_vV_-&enc=AZOow-Pro3AkAqzgbRYGuKRO7fjd3aC5zuPQcTR88eFDXj3a8VuNyX5RyeP0wOh_1g3t-Jf5a7rLqV1WVRbQhbbx0mu8-ysMj79tqsEob76AuPi6NN9Al0kH1wQbPFMynRx3p77-NfPH352lJSAuQBkj9O6lmR9vdVn6qLH16S1fb2E8hXArNhLWwWfvbFiemWw&s=1>
In a CNN-IBN report, Kanhaiya Kumar recounts the incident of him being
beaten up in the Patiala House…
FIRSTPOST.COM
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20160227/21c0164c/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list