[दीवान]पहले संपादक पर 100 करोड़ की, अब संवाददाता पर 10 लाख की दलाली का आरोप
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Fri Mar 11 21:04:58 CST 2016
पहले संपादक पर 100 करोड़ की, अब संवाददाता पर 10 लाख की दलाली का आरोप
जी न्यूज के हरिद्वार संवाददाता नरेश गुप्ता ने विवादित जमीन के लिए दस लाख
रूपये या फिर एक फ्लैट के लिए दलाली की है या नहीं, ये जांच का विषय हो सकता
है. लेकिन भड़ास4 मीडिया ने यूट्यूब पर जो ऑडियो टेप जारी किया है, उसे सुनते
हुए आपके दिमाग में पहला सवाल उठेगा- क्या एक मीडियाकर्मी की भाषा ऐसी होती है
? दूसरा ये कि क्या जी न्यूज जैसे पैन इंडियन चैनल के संवाददाता इतने वेवकूफ
होते हैं ? ऑडियो में राजू भाई साहब( प्रॉपर्टी डीलर ) जिस अंदाज में शब्दों
का, वाक्यों को दोहरा रहा है, उससे साफ झलक जा रहा है कि नरेश मेहता को कायदे
से लपेटे में लेने का काम रहे हैं. लेकिन संवाददाता नरेश गुप्ता न केवल अपने
धंधे के बारे में विस्तार से बताने लग जाते हैं बल्कि इस दलाली में किस-किसकी
हिस्सेदारी( धर्मेन्द्र और साथ के दो कैमरामैन) होगी, ये भी बताते हैं. इतना
ही नहीं, ये भी स्पष्ट कर देते हैं कि इस दस लाख में जी न्यूज के पास कुछ नहीं
जाएगा. यानी मीडिया मालिकों के पेड न्यूज की स्ट्रैटजी फुस्स.
ऑडियो टेप से ये स्पष्ट है कि नरेश गुप्ता का मुख्य धंधा प्रॉपर्टी डीलिंग है
और जिसकी सुरक्षा के लिए बतौर जी न्यूज संवाददाता काम करते हैं. भड़ास4मीडिया
ने इस ऑडियो के साथ जो टेक्स्ट शामिल किया है, उसमे लिखा है- कुछ साल पहले
नरेश गुप्ता को जी न्यूज से एक पेट्रोल पंप मालिक से 35 हजार रुपये मांगने की
शिकायत सही पाये जाने पर चैनल ने हटा दिया था. 4 महीने बाद हरिद्वार के बड़े
सफेद वस्त्र धारण करने वाले संत ने वापसी करवाई थी. यह संत जी न्यूज मालिक
सुभाष चन्द्रा के करीबी हैं.
हम दुआ करते हैं कि नरेश गुप्ता पर लगा ये आरोप बेबुनियाद साबित हो. ठीक उसी
तरह जैसे इनके चैनल के संपादक पर सौ करोड़ की दलाली का आरोप जनमानस के हिसाब
से बेबुनियाद है लेकिन एक मीडियाकर्मी की भाषा गायब होकर बिचौलिए की जो भाषा
समा गई है, उसका आप और हम क्या करेंगे ?
<https://www.youtube.com/watch?v=QtP9K3RdFPs>
जी न्यूज संवाददाता को चाहिए फ्लैट या दस लाख रुपए!
<https://www.youtube.com/watch?v=QtP9K3RdFPs>
हरिद्वार के जी न्यूज संवाददाता नरेश गुप्ता द्वारा एक प्रापर्टी डीलर से एक
फ्लैट या 10 लाख रूपये की मांग करते हुए ब्लैकमेल किये जाने की एक आङियो क्लिप
इन दिनो...
YOUTUBE.COM
<https://www.facebook.com/ufi/reaction/profile/browser/?ft_ent_identifier=10208446425455876&av=1163764868>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20160312/c7bb1f89/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list