[दीवान]हम हर मौक़े पर सेंसलेस हो जानेवाली जमात के लोग हैं:
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Sat Mar 19 14:44:30 CDT 2016
यूपीएससी से लेकर इंडिया गेट तक की सारी सड़कों पर बुरी तरह जाम है. ऐसी
सैकड़ों गाड़ियाँ हैं जिनकी खिड़की से भाभी-आंटीज-मम्मियां,पापा-अंकल आधा शरीर
निकालकर हवा में हाथ लहरा रहे हैं. उनका देखादेखी बच्चे भी.कुछ तो इतने
ख़तरनाक ढंग से बैठे हैं कि ज़रा सा हिचकोगी लगे कि सीधे सड़क पर गिरेंगे.
ट्रैफ़िक पुलिस इनके आगे बुरी तरह पस्त है.
इधर एक-एक बाइक पर तीन-तीन सवारी है. किसी के सिर पर हैमलेट नहीं. हाथ में
तिरंगा झंडा लहरा रहा है. थोड़ी सी बैलेंस बिगड़ जाने पर बड़ा हादसा होने की
पूरी संभावना है. एम्बुलेंस अपनी पूरी लाचारी के साथ लगातार सायरन बजाए जा रही
है लेकिन लोगों ने गाड़ी रोककर डाँस करना शुरू कर दिया है.
सड़कों पर ये जश्न भारत के क्रिकेट मैच जीतने को लेकर है. ऐसा न हो लेकिन फरा
कीजिए कि इस जश्न की वजह से कोई मरीज़ समय से अस्पताल न पहुँच पाए,कोई यात्री
रेलवे स्टेशन नहीं तो भारत की इस जीत को किस पीड़ा से याद करेगा ? याद करने के
लिए जीवित भी रह सकेगा ?
[image: Vineet Kumar's photo.]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10208520467426879&set=pcb.10208520550348952&type=3>
[image: Vineet Kumar's photo.]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10208520467946892&set=pcb.10208520550348952&type=3>
[image: Vineet Kumar's photo.]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10208520469426929&set=pcb.10208520550348952&type=3>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20160320/8169033d/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list