[दीवान]सच का चेहरा दिखाने के लिए नेशनल दस्तक के मीडियाकर्मियों को मेरा सलाम
kamal mishra
kissakhwar at gmail.com
Wed Nov 16 17:25:40 CST 2016
दोस्तों, आप तो यह जानते हैं कि धुर सामाजिक व्यक्ति होने के बावजूद जिसे सब
'सोशल मीडिया' कहते हैं मेरा उससे दूर का भी नाता नहीं है। असल
में ज्यादातर न्यूज चैनलों और फेसबुक या ट्विटर माने सोशल मीडिया को दूर से
भी सलाम न कहने का एक फ़ायदा जो मुझे साफ़ महसूस होता है वो ये कि आस पास
की जिंदगी से मेरा अपना कनेक्ट एक हद तक बना रहता है। लेकिन इंटरनेट के जरिये
दूर तक के हालात का जायज़ा लेने की अपनी कोशिशों के दौरान मेरी नज़र इधर नेशनल
दस्तक के मीडियाकर्मियों की रपटों पर पड़ी। हो सकता है कि सोशल मीडिया के जरिये
आप सब उनकी रिपोर्टिंग से पहले ही वाकिफ़ हों। पर मुझे तो लगता है कि नोट बदली
के फैसले से उपजे भयावह हालात को जस का तस दिखाने का प्रयास करते नेशनल दस्तक
के युवा मीडियाकर्मियों के काम की जितनी भी सराहना की जाय वह कम है। काले धन
और भ्रष्टाचार तथा जाली नोटों को ख़त्म करने के नाम पर शुरू हुआ तमाशा आम लोगों
को किस भयावह कुचक्र में फँसा दे चुका है यह सब खुली आँखों से देखना और महसूस
करना दर्दनाक तो है। पर आप भी चाहें तो नेशनल दस्तक के कंटेंट के जरिये हालात
की भयावहता पर थोड़ा गौर फरमा सकते है। और नीचे के लिंक पर जा कर कोई भी सच का
चेहरा ख़ुद देख ले सकता हैं -
https://www.youtube.com/watch?v=EkpKsSEdoSY
https://www.youtube.com/watch?v=C51Xkrzo9Bc
*A nation's treasure is its scholars. --- Yiddish proverb*
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20161117/c99d4df7/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list