[दीवान]हे प्रकाशक ! आप हम लेखकों के हिस्से की लड़ाई मत लड़िए प्लीज....

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Thu Aug 10 10:49:30 CDT 2017


मशहूर हिन्दी फिल्म समीक्षक और मेरे छुटपन के लेखक विनोद अनुपम ने हिन्दी के
एक प्रचंड सरोकारी प्रकाशक( जहां से मेरी किताब भी कभी प्रकाशित हुई थी) के
बहाने हम लेखकों पर एक टिप्पणी की है. वो लिखते हैं-

"दुनिया भर की चीजों पर GST के प्रभाव पर बयान आते रहे,लेकिन किताबों पर चारों
तरफ चुप्पी दिख रही।क्या मुद्रित किताबों की वाकई अब लेखकों को जरुरत नहीं
रही,या जी एस टी के गूढ गणित को वे समझ ही नहीं पा रहे।यदा कदा विभिन्न लेखक
संघटनों की आहट भी सुनाई देती रहती है,इस मामले पर मैं तो अभी तक नहीं सुन
सका। क्या नहीं लगता कि कभी कभी लेखकों को अपने लिए भी आवाज उठा लेनी
चाहिए।लेखक की लडाई प्रकाशक कब तक लड सकते हैं.."

विनोद अनुपमजी को किसी प्रकाशक की लेखक के स्तर की सक्रियता की तारीफ करनी है
या फिर उन्हें उसी स्तर का प्रचंड सरोकारी छवि पेश करनी है, जरूर करें. लेकिन..

ऐसा करते हुए बस अतिरिक्त जिम्मेदारी ले लें कि लेखक जब अपने हक के लिए आवाज
उठाए तो एक अनुभवी, सीनियर लेखक के तौर पर वो मजबूती से खड़े हों.

कल उनकी ये टिप्पणी पढ़ने के बाद भीतर से मैं गदगद हो गया कि चलों अब कोई लेखक
कोई रॉयल्टी की बात उठाता है, वो ये कहता है कि जो प्रकाशक नेशल चैनल पर ये
कहता है कि अब लेखकों को एडवांस रॉयल्टी दी जाती है और दूसरी तरफ तीन-चार साल
में इस बात तक का हिसाब नहीं देता कि लेखक के किताब की कितनी प्रति बिकी..इन
बातों का जवाब तक नहीं देता, विनोद अनुपमजी जैसे अनुभवी लेखक साथ होंगे.

मेरी अपनी समझ है कि लेखक इस तरह एक-एक करके अपनी बात, अपने हक की आवाज खुद से
उठाने लग जाएं तो अलग से हमें प्रकाशकों का एहसानमंद नहीं होना पड़ेगा कि वो
हमारे हिस्से की लड़ाई भी खुद लड़ रहे हैं.

बात बहुत सीधी है कि लड़ने के लिए लेखक पैदा हुए हैं. प्रकाशक भी लेखक के हक
की लड़ाई लड़ने लग जाएं तो फिर लेखक तो ग्लानि में ही प्राण त्याग देगा. एक
लेखक को एहसान के नीचे इस तरह नहीं दब जाना चाहिए.
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20170810/e72b0f87/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list