[दीवान]रिपब्लिक चैनल देखने से खराब हो सकती हैं आपकी आंखें

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Sat May 6 00:52:42 CDT 2017


रिपब्लिक देखने से खराब हो सकती हैं हमारी आंखें:

अर्णव गोस्वामी के मीडिया फूड को लेकर अभी बात करना जल्दीबाजी होगी लेकिन पहली
नजर में देखकर लगा कि ये चैनल हमारी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है.

इतना ज्यादा फ्लैश,सुपर और आक्रामक रंगों के क्रोमा वॉल का इस्तेमाल किया गया
है कि कुछ ही मिनट में आंखें चुंधियाने लग जाती है. आंखें बद करके खीरे की
स्लाईड रखने की जरुरत महसूस होती है. मुझे ऐसे वक्त में टाइम्स नाउ की लांचिग
के समय का विज्ञापन याद आता है. खीरे की स्लाइड के साथ  महिला दर्शक की तस्वीर.

रिपब्लिक को लेकर अर्णव के दावे को जितनी बार सुना, लगा कि कुछ नहीं तो
प्रेजेंटेशन के स्तर पर कम से शांत और इत्मिनान से देखनेवाला चैनल होगा. हम कई
बार अल जजीरा, सीएनएन की खबरें से असहमत होते हैं वेकिन आंखों को चुभते नहीं
ये चैनल. इतने भडकीले रंगों और हाइ स्पीड से फ्लैश होने के कारण बुरी तरह चुभ
रहा है. आप एक चीज पर नजर टिकाते भी नहीं है कि दूसरी चीज की बमबारी. ऐसा लगता
है कि टीवी रिमोट किसी शैतान बच्चे के हाथ लग गया हो और वो दनादन चैनल बदलता
जा रहा हो, जिकजैक मोड में कुछ देखने ही नहीं दे रहा हो.
-- 
Vineet Kumar
Contact: 08826950133
              09811853307
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20170506/8c3b58fe/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list