[Deewan] medianagar noticed by Aha! Jindgi
rakesh at sarai.net
rakesh at sarai.net
Thu Mar 9 17:17:51 IST 2006
िमत्रों
यशवंत व्यास के संपादन में दैिनक भास्कर समूह द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका अहा जिंदगी
में सुरेश पंडित द्वारा मीडियानगर पर की गयी टिप्पणी पर ग़ौर फ़रमायें :
मीडिया नगर
मीडिया पर होने वाले अधिकार विचार-विमर्श समाचार पत्र/पत्रिकाओं तथा टेलीविजन
कार्यक्रमों तक सीमित रहते हैं। उनमें सिनेमा, रेडियो, विडियो आदि की चर्चा प्राय: नहीं
होती। न ही इनके शहर पर या शहर के इन पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शया जाता है।
मीडिया नगर-1 व 2 ने इस कमी को पूरा किया है। पहले अंक में दिल्ली शहर की इन माध्यमों
से जुड़ी प्रारंभिक किन्तु महत्वपूर्ण जानकारियां थी। अब दूसरे अंक में उनको अधिक विस्तार,
व्यापक परिप्रक्ष्य एवं जमीनी हकीकत के साथ पेश करने की कोशिश की गई है। शहरों के फैलाव
से बढ़ी लोगों की गतिशीलता एवं व्यस्तता ने उनके इन माध्यमों के प्रति आकर्षण को काफी कम
किया है। उदारीकरण की तरह जहां सेंसर नखदंत विहीन हुआ हैं वहीं पाइरेसी रोकने में वीडियो
कानून असहाय हो गए हैं। रीमिक्स ने संगीत की देशज शुद्धता में घालमेल कर एक अलग तरह का
आस्वाद पैदा कर दिया है। मीडिया नगर सबका जायजा देता हैं।
Rakesh Kumar Singh
Sarai-CSDS
29, Rajpur Road
Delhi-110054
Ph: 91 11 23960040
Fax: 91 11 2394 3450
web site: www.sarai.net
web blog: http://blog.sarai.net/users/rakesh/
More information about the Deewan
mailing list