[Deewan] सराय फ़्लॉस फ़ेलोशिप - 06 - द्वितीय प्रगति प्रतिवेदन
Ravishankar Shrivastava
raviratlami at gmail.com
Wed Mar 15 16:14:30 IST 2006
सराय फ़्लॉस फ़ेलोशिप -6 के तहत ओपन-ऑफ़िस.ऑर्ग के मदद फ़ाइलों का अनुवाद कार्य जारी है.
दिनांक 15 मार्च 2006 की स्थिति पर कार्य प्रगति निम्न है -
कुल वाक्यांश - 36636
अनुवादित - 18028 (49.21%)
अर्द्ध-अनुवादित (फ़जी) - 4262 (11.63 %)
अनुवादित नहीं - 14346 (39.16%)
इन फ़ाइलों को श्री करुणाकर, को-ऑर्डिनेटर, इंडलिनक्स.ऑर्ग को सिंटेक्स इत्यादि की आरंभिक
जाँच हेतु प्रेषित कर दिया गया है. साथ ही श्री विजय, जो कि बैंगलोर में सीडॅक में
ओपन-ऑफ़िस के अनुवादों के लिए को-ऑर्डिनेट कर रहे हैं, उन्हें भी पूर्व में अनुवादों की फ़ाइल
भेजी गई थी.
श्री विजय के अनुसार, आरंभिक जाँच में अनुवादों के सिंटेक्स इत्यादि में कोई तक़नीकी खामियाँ
नहीं मिली हैं.
अनुवाद की अशुद्धियों तथा सन्दर्भ से बाहर अनुवादों को ठीक करने के लिए सराय दिल्ली में
अप्रैल/मई में एक हिन्दी कार्यशाला के लिए प्रस्ताव भी आरंभिक चरणों में है, जिसमें राजेश
रंजन द्वारा ओपन-ऑफ़िस जीयूआई के अनुवादों की भी समीक्षा की जाएगी.
रविशंकर श्रीवास्तव
More information about the Deewan
mailing list