[दीवान]बिहार मे अप्पन समाचार: लड़कियों ने शुरू किया चैनल

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Mon Dec 17 19:28:56 IST 2007


मुजफ्फरपुर के राम्लीलागाची मे चार लड़कियों ने मिलकर अपना न्यूज़ चैनल शुरू
किया है । इनका कहना है कि बडे-बडे चैनल देश-दुनिया कि खबर दिखाते है लेकिन
हमारे गाव की जो समस्याएँ है उनपर किसी का ध्यान नही जाता , इसलिये हमने सोचा
कि अपना चैनल शुरू किया जाये। सच मे जहाँ बडे-बडे चैनल अपने हाथ खडे कर देते
है, वहाँ लड़कियों का ये प्रयास काबिले तारीफ है।
इन लड़कियों के पास कोई ओबी वैन नही है, न कोई तेज रफ़्तार की गाड़ी है और न ही
बहुत सारे कैमरे और रिपोर्टर्स । और तो और गाँव मे न तो बिजली रहती है और न ही
लोगो के घर मे केबल कनेक्शन की पहुच है । ये लड़कियां सायीकल पर केमरा, माईक और
बाक़ी चीज़ लेकर निकलती है और दिनभर न्यूज़ इकट्ठा कर शाम को सबसे ज्यादा भीड़
वाले इलाके मे प्रोजेक्टर पर दिखाती है । शुरू-शुरू मे तो इनका बहुत विरोध हुआ
लेकिन लड़कियों कि लगातार कोशिशो कि बदौलत उनका ये अप्पन समाचार आज खासा पोपुलर
होता जा रहा जा रहा है । खबर मिलने के बाद मैंने इसकी चर्चा दिल्ली मे लोगो से
कि तो उन्हें भी बहुत हैरानी हुई । सफर के सेक्रेटरी राकेश सिंह ने उत्साह
जताते हुये बताया कि दिसम्बर २२ से ३० तक बिहार मे जो वर्कशॉप हो रहा है , उसमे
लोकल खबरों को कवर करने कि ट्रेनिंग दी जायेगी । वहाँ के बच्चे पहले से ही
कोम्मुनिटी प्रोपर्टी को लेकर फिल्म बना रहे है । सफर खुद भी सामुदायिक टीवी
चैनल शुरू करने जा रहा है ।
मुख्यधारा के बरक्स इस तरह के प्रयास पत्रकारिता को सही अर्थो मे स्थापित कर
सकेंगे । बिहार कि इन लड़कियां को ढेर सारी शुभ काम नाएं ......
-------------- next part --------------
A non-text attachment was scrubbed...
Name: not available
Type: application/defanged-48888
Size: 3419 bytes
Desc: not available
Url : http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20071217/b96d6c09/attachment-0001.bin 


More information about the Deewan mailing list