[दीवान]शायद हिन्दी ब्लागरो की दुनिया अभी और उंचाईयो को छुऐगी.

girindra nath girindranath at gmail.com
Tue Jan 16 14:10:31 IST 2007


हिन्दी ब्लागरो को लेकर कई बातें सामने आ रही है, दर असल कुछ दिन पहले तक
ब्लाग वर्ल्ड मे हिन्दी की पहचान काफी कम थी. लोग बाग इस दुनिया पुरी तरह
परिचीत नही हो पाए थे.लेकिन आज कल स्थिती बदल चुकी है. ब्लागरो की दुनिया
में हिन्दी का प्रवेश तेज गति से हो रहा है.लोग जमकर पोस्टींग कर रहे
हैं.हिन्दी से जुडे क ई ग्रुप इस ओर काम कर रहे हैं. विभिन्न विषयो पर
ब्लागरो के बेबाक राय पढ कर हर कोई आनंदित हो सकता है. फोटो से लेकर
रिर्पोटो को पढकर आप यह कह सकते है कि मीडिया का यह रुप जबरद्स्त है.
खासकर मीडिया से जुडे ब्लागर अपनी बात को काफी मजेदार ढंग से पेश कर रहे
है. वही हिन्दी साहित्य से जुडे ब्लाग भी काफी रोचक है. कविता-कहानियो का
भंडार यहां देखने और पढ्ने को मिल रहा है,इसी बहाने कई नये कवि,कथाकार और
स्केच लेखक सामने आ रहे है.
छोटे शहरो के कई ब्लागर जमकर ब्लागिंग कर रहे है. हिन्दी पट्टी के
रांची,पट्ना.भोपाल्,जमशेदपुर ,जबलपुर आदि जगहो के ब्लागरो की उपस्थिती भी
काफी उत्साह वर्धक है. ब्लागरो को मिलने वाले कामेंट उन्हे लिख्नने के
लिए आगे बढाते है.ब्लाग वर्ल्ड मे ऐसे भी हिन्दी ब्लागर है जो छोटे शहरो
की कई दबी बातो को उठा रहे है.
शायद ब्लागरो की दुनिया अभी और उंचाईयो को छुऐगी.
गिरीन्द्र नाथ झा
www.anubhaw.blogspot.com


More information about the Deewan mailing list