[दीवान]बाजार भाव - चार/3

Ravikant ravikant at sarai.net
Wed Jul 11 17:02:51 IST 2007


अनियमितता का मतलब वह नहीं......

      बाजार रिपोर्टिंग में जब अनियमितता –शब्द का प्रयोग किया जाता था, तो
अनियमितता का आशय यह नहीं होता था कि बाजार में घपले चल रहे हैं। बल्कि
अनियमितता का आशय यह होता था कि बाजार एक नियमित प्रवृत्ति –ऊपर जाने की या,
नीचे जाने की नहीं दिखा रहा है , बल्कि कभी ऊपर कभी नीचे जा रहा है। देखें-

हिन्दुस्तान शनिवार, 24 जनवरी, 1959

पेज नंबर सात दो कालम

सूंठ में तेजी-चने के भाव और बढ़े –वायदे नरम

(हमारे व्यापार संवाददाता द्वारा)

दिल्ली 23 जनवरी। आज स्थानीय वायदा बाजारों में अन्त में नरमी आई। तैयार
मंडियों में गिनी-चुनी जिन्सों के भावों में बढ़ोत्तरी हुई। किराने में सूंठ के
भावों में लगभग रु. 10 प्रति मन की तेजी आई। चने के भाव कुछ ऊंचे हुए।

............जिन्स वायदों में अनियमितता रही। गुड़ वायदे मामूली नरम खुलकर
सुधरे, मगर केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री अजीत प्रसाद जैन के अवकाश ग्रहण करने
की खबर से भाव कमजोर हो गये। बाद में सरसों वायदे की सहानुभूति में भावों में
सुधार हुआ था, वह भी बाद में  बिक्री के दबाव में टिक न सका और भाव फिर कमजोर
हो गए। ..........


उस कनेक्शन का डर

यूनियनों का डर खासा होता था। खास तौर पर भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन
कांग्रेस से जुड़े यूनियन नेताओं की बातों का शेयर बाजार के भावों पर फर्क
पड़ता था। आज यह बात खासी अजीब सी लग सकती है। आज बड़ी कंपनियों के ट्रेड
यूनियन नेताओं के नाम-बयान भले ही अखबारों के लिए कोई अहमियत न रखें, पर एक दौर
में अख़बार से लेकर शेयर बाजार तक इनका नोटिस लेते थे। देखें-

हिन्दुस्तान, सोमवार 26 जनवरी, सन् 1956 पेज नंबर सात

दो कालम की खबर

बम्बई शेयर

विक्रेता बाजार पर छा गए-कपड़े के उत्पादन में कमी

(हमारे बम्बई कार्यालय द्वारा)

बम्बई 25 जनवरी। केंद्रीय सरकार का बजट प्रस्तुत किए जाने में अभी पांच सप्ताह
शेष हैं और शेयर बाजार में ताजी गिरावट आ गई है। बाजार का रुख पूर्णत सतर्कता
पूर्ण  था।

नया हिसाब सतर्क रुख से साथ शुरु हुआ और बाजार पर विक्रेता छाए हुए थे। भारतीय
राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस द्वारा सम्बन्धित टाटा कर्मचारी संघ के
अध्यक्ष श्री माइकेल जोन ने जमशेदपुर में एक सभा में कहा कि टाटा स्टील के
प्रबन्धकों ने वेतन के ढांचे में संशोधन करने के सिलसिले में रु. 1,02,00000
अधिक खर्च करना स्वीकर कर लिया है, जबकि यूनियन ने इस कार्य के लिए रु. 3 करोड़
की मांग की थी और कम्पनी के वित्तीय वर्ष के अंदर इस की घोषणा कर दी जाएगी।  इस
भाषण का बाजार की भावना पर प्रतिकूल असर पड़ा। ....


यूनियन के नेताओं के बयान से बाजार की भावना आहत होती थी, यह दिन भी शेयर
बाजारों ने देखे हैं और अब..............., अब यूनियनें हैं ही कहां। हैं तो वो
धमक कहां हैं।

चीन के हमले की तेजी सराफे में

 बाजार निर्मम होता है।

सराफा बाजार अपवाद नहीं है। चीन के हमले की शुरुआत का दौर था वह। बाजार में
कारोबारी इस स्थिति का नफा-नुकसान देखकर सौदे कर रहे थे। बाजार में तेजी थी,
चीनी के हमले की, देखें-

हिंदुस्तान  22 अक्तूबर 1962, पेज नंबर सात, दो कालम की खबर

बम्बई सराफा

भारतीय चौकियों पर चीनी हमले से सराफे में तेजी

(हमारे बम्बई कार्यालय द्वारा)

बम्बई, 21 अक्तूबर। गत सप्ताह सराफा वादा तेज रहा। शुरु के कारोबार में कुछ
मुलायम रहने के बाद नेफा और लद्दाख के क्षेत्रों में भारतीय चौकियों पर चीनियों
के हमले, दीवाली के कारण तैयार बाजार में खरीदारी बढ़ने और फलस्वरुप स्टाक कम
होने के कारण दोनों धातुएं कारोबारियों को आकर्षित करती रहीं।

चांदी वायदा शुरु के कारोबार में कुछ मुलायम होकर 222.40 पर आ गया लेकिन बाद
में तेजी से ऊपर उठा। भाव 224 तक ऊँचा जाकर पूर्व सप्ताह से रु. 1.40 ऊंचा रु.
223.85 पर बन्द हुआ। तैयार चाँदी रु. 220.90 से 222.90 तक ऊंची गई और रु.
222.75 पर बन्द हुई।

चाँदी की आमद का औसत 20 सिल्ली प्रतिदिन का था, जबकि खरीदारी 15 सिल्लियों की
रही। स्टाक 700 सिल्लियों का आंका जाता है।

सोना वायदा 118.45 से रु. 120.55 की ऊंचाई पर पहुंच गया और पूर्व स्तर की तुलना
में दो रुपए ऊँचा रु. 120.20 पर बन्द हुआ। तैयार सोने में भी तेजी थी।
भारीखरीदारी के
कारण वह 117.60 से रु. 121.25 पर बन्द हुआ, जबकि पूर्व सप्ताह का बन्द भाव रु.
117.40 था  और इस प्रकार लगभग चार रुपये की तेजी आई। .........




चीन से लड़ाई में शेयर बाजार को घाटा

खासा दिलचस्प है यह देखना कि जब सरकार चीन से लड़ने के लिए कृतसंकल्प हो रही
थी, तब शेयर बाजार इस पर चिंतित था और हिचकिचा रहा था यानी इस वजह से मजबूती का
रुख नहीं दिखा रहा था। देखें-



हिंदुस्तान  22 अक्तूबर 1962, पेज नंबर सात, दो कालम की खबर

बम्बई शेयर

नेफा सीमा पर संघर्ष की खबरों का बाजार पर प्रभाव

मुहुर्त कारोबार की धूमिल सम्भावनाएं

(हमारे बम्बई कार्यालय द्वारा)

बम्बई, 21 अक्तूबर। ताजे प्रोत्साहन के अभाव में गत सप्ताह दलाल स्ट्रीट में
गतिरोध की स्थिति रही। बाजार की भावना नेफा सीमा पर चीनी सीमा की
कार्यवाही सेप्रभावित होती रही।
कारोबार मामूली था और रुख उत्साहजनक नहीं था।

मुहुर्त कारोबार की सम्भावनाएं धूमिल प्रतीत होती हैं। देश में यातायात हड़ताल
के कारण शहर के बाजारों की सक्रियता में बाधा पहुंची है। मजदूरों और कारीगरों
के हड़ताल के कारण बम्बई कपड़ा बाजार में हड़ताल की स्थिति गम्भीर है। फलस्वरुप
कपड़े की डिलीवरी सभी स्तर पर रुकी हुई है। इसका रेशम और रेशमी सामान के बाजार
पर प्रभाव पडा है, जहां कि उत्तर भारत के खरीदार और आढ़तिए खरीदारी करना
नहींचाहते। इस स्थिति में
खुदरा दुकानदारों का लाभ हुआ है, और अच्छा कारोबार कर रहे बताए जाते हैं। भावों
में आम वृद्धि के कारण यहां भी गिरावट आई है।

नेफा सीमा की गम्भीर स्थिति के कारण दलाल स्ट्रीट में नया हिसाब हिचकिचाहट के
साथ खुला। सप्ताह भर इसी बात का बाजार की भावना पर प्रभाव पड़ता रहा क्योंकि
सरकार चीनियों को पीछे धकेलने के लिए कृतसंकल्प है। इसका मतलब सुरक्षा खर्च में
वृद्धि और आगामी अर्ध वर्ष की अवधि के लिए आयात कार्यक्रम में गम्भीर कटौती हो
सकता है। सीमा पर सैनिक संघर्ष की पृष्ठभूमि में उद्योग के लाभ के सम्बन्ध में
कारोबारियों में चिन्ता पैदा हो गई है। यदि बाजार का समर्थन किया गया है
निश्चित रुप से मन्दड़ियों की पटान के रुप में था।

............फिर भी बाजार ने शुक्र और शनि को ऊपर उठने का प्रयत्न किया लेकिन
ढोला चौकी क्षेत्र लद्दाख में चीनियों के नए हमले की खबर से प्रगति रुक गई।

(बोल्ड इटैलिक शोधकर्ता ने किया है)

चीन से लड़ने की कृत-संकल्पता का आशय था-सुरक्षा व्यय में और बढ़ोत्तरी। इसका
आशय था और कर, इसका आशय था कंपनियों के लाभ में कमी। इसका आशय था शेयर बाजार की
निराशा और इसका नतीजा शेयर बाजार की हिचकिचाहट के रुप में निकला। जैसा कि ऊपर
की रिपोर्ट इंगित करती है-सीमा पर सैनिक संघर्ष की पृष्ठभूमि में उद्योग के लाभ
के सम्बन्ध में कारोबारियों में चिन्ता पैदा हो गई है। ....

देश की चिंताओं को शेयर बाजार अलग तरह से शेयर करता है। चीन के हमले के समय इस
बात के संकेत साफ तौर पर देखे जा सकते थे। बाजार रिपोर्टिंग ने इसे साफ तौर पर
सामने रखा है।





सोना आ गया तो...............सोना डूबा

यह देखना खासा दिलचस्प है कि राष्ट्रीय आपदा के समय सरकार द्वारा की जाने वाली
विभिन्न घोषणाओं को बाजार किस तरह से लेता रहा है।  देखें-

हिन्दुस्तान 30 अक्तूबर, 1962, पेज सात, दो कालम

दिल्ली सराफा

सीमा स्थिति बिगड़ने से चांदी तेज-सोने में मुलायमी

(हमारे व्यापार संवाददाता द्वारा)

दिल्ली 27 अक्तूबर। आलोच्य सप्ताह में सराफा बाजार में बाद की गिरावट के बावजूद
पूर्व सप्ताह की अपेक्षा चाँदी में मजबूती रही। जबिक सोने में लगभग रु. 5 की
मंदी आई। कारोबार अधिक था और भावों में घटाबढ़ी भी अच्छी चली।

उत्तरी सीमा पर चीनी सेना के और आगे बढ़ने और वहां स्थिति बिगड़ने  से बाजार का
श्रीगणेश तेजी के साथ हुआ। व्यापक खरीदारी से भाव और तेज हो गए। कलकत्ता की एक
प्रमुख पार्टी की बिक्री के भावों में नरमी दिखाई दी। बम्बई में अवैध सोने की
आमद बढ़ने से भी भाव टूटे। अमरीका द्वारा क्यूबा पर नाकेबन्दी किए जाने और
उत्तरी सीमा पर स्थिति गम्भीर होने से भावों में अकस्मात सुधार हुआ था, किन्तु
यहां तथा बम्बई में आमद अच्छी होने से सुधार अस्थायी सिद्ध हुआ। चांदी में बदला
मंडियों के पक्ष में चालू होने से भी बाजार प्रभावित हुआ। इसके
अतिरिक्तभारत-चीन सीमी विवाद पर वार्ता
के लिए चीन सरकार तैयार होने के समाचारों से भी बाजार पर थोड़ा प्रभाव हुआ।
सबसे अधिक प्रभाव केन्द्रीय प्रतिरक्षा मंत्री के उस वक्तव्य का पडा, जिसमें
अपील की थी कि अवैध जमा सोना सरकार को दे दिया जाय। इससे सटोरियों को यह भय हुआ
कि आवश्यकता पड़ने पर सरकार सम्भवत सोना जब्त कर लेगी। घबराहट की बिक्री हुई।
बाजार में भी सोने की आमद बढ़ी। इस तरह से सोना और टूटा। उसके साथ-साथ चांदी भी
मुलायम हुई थी, किन्तु भारत द्वारा चीन सरकार का प्रस्ताव ठुकरा दिए जाने और
उठाव अच्छा होने से चाँदी में फिर सुधार हुआ।

(बोल्ड इटैलिक शोधकर्ता ने किया है)

सोने के बाजार का अर्थशास्त्र यूं समझा गया कि अगर बाजार का अवैध सोना सरकार के
पास चला जायेगा, तो इसका मतलब यह हुआ कि बाजार में सोने की आपूर्ति बढ़ जायेगी।
सोने की आपूर्ति बढ़ने का मतलब कि भाव गिरेंगे। भाव गिरेंगे, तो अभी ही
बेचनाश्रेयस्कर है।

बाजार को न चीन से मतलब, न भारत से, न उसे आपदा से मतलब, न आपदा के सामने से
मतलब। उसके लिए हर कदम का अनुवाद इस भाषा में होता है-कि मांग कम होगी या ज्याद
ा और आपूर्ति कम होगी या ज्यादा।

देश टूटे, तो सोने का टूटना जरुरी नहीं है। वहां अर्थशास्त्र कुछ अलग किस्म का
है।

बाजार रिपोर्टिंग इस प्रवृत्ति के संकेत साफ तौर पर मिलते हैं।



चीन के बाद पाकिस्तान से शेयर बाजार में कटान

शेयर बाजार युद्ध से डरता है। चीन युद्ध के बाद 1965 पाकिस्तान से युद्ध के समय
भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने में आया। देखें-



हिन्दुस्तान 29 अप्रैल, 1965 पेज नंबर सात, दो कालम का शीर्षक, सिंगल कालम की
खबर

बम्बई शेयर

सीमा पर सैनिक कार्यवाही बढ़ने की आशंका से कमजोरी

(हमारे बम्बई संवाददाता द्वारा)

बम्बई , 28 अप्रैल। बहुत स्थिर खुलने के बाद आज शेयरों में गिरावट आई।
सिन्ध-कच्छ सीमा और कश्मीर सीमा पर सैनिक कार्यवाही बढ़ने की आशंका से
सभी समूहके सभी
प्रमुख सट्टा शेयरों में कटान की गई। प्रमुख शेयरों में भी समर्थन का अभाव था।

      स्टील शेयर अपने निम्नतम स्तर पर बंद हुए। टेक्सटाइल शेयरों में सेंचुरी,
स्टैंडर्ड, डाइंग..कमजोर थे जबकि विविध समूह में नेशनल रेयन, लोको., वोल्टास,
सिंधिया और हिन्द मोटर नीचे थे।

(बोल्ड इटैलिक शोधकर्ता ने किया है)





युद्ध के बावजूद

युद्ध में तमाम आइटमों में अलग-अलग कारणों से गिरावट और चढ़ाव होता था, इसकी
महीन रिपोर्टिंग हिंदुस्तान की बाजार रिपोर्टिंग में सामने आयी है-

हिन्दुस्तान 3 मई, 1965 पेज सात तीन कालम शीर्षक,  दो कालम की खबर

      दिल्ली मण्डी की साप्ताहिक समीक्षा

गेहूं में गिरावट किंतु चना उछला: अंत में तेल मूंगफली नीचा

दालचीनी, लालमिर्च, बादाम-गिरी पिस्ते में तेजी : जीरा नरम

      (हमारे व्यापार संवाददाता द्वारा)

दिल्ली 2 मई। भारत सरकार द्वारा रक्षा मंत्रालय के लिए गेहूं खरीदने की अफवाहों
के बावजूद भारत-पाक सीमा (कच्छ-सिंध) पर पाकिस्तानी हमले  होने के कारण
घबराहटपूर्ण बिक्री से गेहूं के भाव रु. 4 से र. 8 गिर गए। नई फसल के गेहूं की
आवक 8,000 बोरी दैनिक तक पहुंच जाने से स्टाकिस्टों के हौसले टूट गये। दिल्ली
ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन द्वारा ब्याज दर व गोदाम भाड़ा बढ़ाए जाने के
समाचारों से मंदे का प्रभाव पडा। पंजाब मार्केटिंग फेडरेशन व पंजाब के सिविल
सप्लाई विभाग द्वारा गेहूं की खरीदारी आरम्भ करने के समाचारों का विशेष प्रभाव
नहीं पडा। चना रु 6.50 प्रति क्विंटल तक उछल गया, जबकि दालें अंत में नीचे
लुढ़कने लगीं। .....................

(बोल्ड इटैलिक शोधकर्ता ने किया है)

नयी फसल के गेहूं की आवक 8,000 बोरी दैनिक तक पहुंच जाने से स्टाकिस्टों के
हौसले टूट गये , वरना युद्ध की खबर आम तौर पर उछाला लेकर आती है।





पाकिस्तान की इन्कारी से टूट गये

युद्ध संबंधी ब्रिटिश प्रस्तावों  पर  पाकिस्तान की इन्कारी से पिस्ता डोडी के
भाव गिर गये। बाजार अंतर्राष्ट्रीय स्थितियों पर गहरी नजर रख रहा था और बाजार
रिपोर्टिंग में इसके संकेत साफ तौर पर दिखायी दे रहे थे।



हिन्दुस्तान 14 मई, 1965, पेज सात, तीन कालम का शीर्षक, दो कालम की खबर

दिल्ली की मण्डियां

गोला व उसके तेल में मजबूती : पिस्ता कंधारी, डोडीमें मुलायमी

मसूर, उड़द, ग्वार और ज्वार में नरमी : गेहूं खामोश

(हमारे व्यापार संवाददाता द्वारा)

दिल्ली, 13 मई। ब्रिटिश प्रस्तावों पर पाकिस्तान की इंकारी के फलस्वरुप
राजनीतिक स्थिति फिर उलझने की आशंका से तथाकथित पिस्ता डोडी जून डिलीवरी
के भावरु. 80
प्रति क्विन्टल टूटते सुने गए। हाजर में पिस्ता कंधारी व डोडी के भावों में रु.
26 से रु. 62 तक की गिरावट आई। इसके विपरीत गोला व उसके तेल में रु. 5 से लेकर
16 की भड़कती तेजी दिखाई दी। गेहूं की आवक फिर 4,000  बोरी हो गई। मसूर, उड़द,
ग्वार व ज्वार में रु. 1 से 3 निकल गए। मूंगफली, अलसी व महुआ के तेलों  में भी
मुलायमी का रुख था। ......



(बोल्ड इटैलिक शोधकर्ता ने किया है)





तस्करी के उछाल

तस्करी का आशय़ सिर्फ यह नहीं है कि माल एक देश से दूसरे देश को पार होता है,
बल्कि एक राज्य से दूसरे राज्य को अनधिकृत तौर पर पार होने वाला माल भी तस्करी
के दायरे में आता है। और इसका बाजार की प्रवृत्तियों पर बाकायदा असर पड़ता रहा
है। देखें-

हिन्दुस्तान 12 जून, 1965, पेज नंबर सात तीन कालम का शीर्षक, दो कालम का इंट्रो
व एक कालम की खबर-

दिल्ली की मंण्डियां

बढ़िया ज्वार दृढ़: लोबिया ऊंचा : सरसों तथा उसके तेल में तेजी

      (हमारे व्यापार संवाददाता द्वारा)

      दिल्ली 11 जून। बिजाई*[1]* <#_ftn1> के लिए पंजाब की मंडियों के तस्करी
निर्यात होने की चर्चा से बढ़िया ज्वार दो रुपए बढ़ाकर बोली गई। इसीलिए एकसप्ताह
में लोबिया 5 से 15 रुपए प्रति क्विन्टल उछल गया। मंदी की आशा से गेहूं के
खरीदार पीछे हट गए। चना व छिलका चना में मजबूती रही। सररों लाहा  कच्ची घानी
में 2 से 6 रु. की और तेजी आई। गोला दो रु. बढ़ गया। चीनी में 35 रु. प्रति
बोरी की प्रीमियम सुनी गई।...............

      पंजाब में सोनीपत मंडी में बढ़िया ज्वार का भाव 95 रु. तक होने के
समाचारों से चोरी छिपे निर्यात  होने की चर्चा से इसके  भाव ऊंचे में 82 रु. की
बजाए 84 रु. बोले गये। .............

(बोल्ड इटैलिक शोधकर्ता ने किया है)

तस्करी होती थी। बाजार में इसका साफ फर्क पड़ता था। बाजार रिपोर्टिंग में इसे
इंगित भी किया जाता था। एक और उदाहरण देखें-

हिन्दुस्तान 7 अक्तूबर, 1965, पेज सात तीन कालम का शीर्षक, दो कालम का समाचार

दिल्ली की मंडियां

जोरदार लिवाली से प्रमुख तेलों के भाव बढ़े : तेल गोला भड़का

मूंग, मटर, व जौ में लाभ : मक्की में  नरमी : दालचीनी में हानि

(हमारे व्यापार संवाददाता द्वारा)

दिल्ली 6 अक्तूबर। सटोरियों की जोरदार लिवाली से प्रमुख तेलों के भाव में रु. 5
से 16 रुपये बढ गए। मूंग, मटर, व जौ में जहां लाभ हुआ, वहां उड़द व मक्की में
नरमी रही। दालचीनी में रु. 100 निकल गए लेकिन हल्दी में मजबूती दिखाई दी।

दाल मिल वालों की जोरदार मांग पर आज स्थानीय अनाज मंड में मूंग के भाव दो रुपए
और बढ़ गए। कहा जाता है कि लगभग 2.000 टन मूंग की धोया दाल प्रतिदिन असम के
व्यापारी भी उठा रहे हैं। कलकत्ता व  महाराष्ट्र  के व्यापारियों की मांग भी चल
रही थी, महाराष्ट्र की मूंग दिल्ली में रु. 150 बिक रही है जबकि महाराष्ट्र की
कुछ मंडियों में इनका भाव रु. 160 चल रहा है। व्यापारिक क्षेत्रों में यह आम
चर्चा है पश्चिम बंगाल  असम से दालों का पाकिस्तान  चीन को तस्कर निर्यात बढ़
रहा है। स्टाक के अभाव में हरी मटर रु. 5 बढ़ गई। ..........


विदेशी आशा से उछलता बाजार

जैसा कि पहले भी इंगित किया जा चुका है कि बाजार को विदेश से बहुत आशाएं होती
थीं। वैसे ये आशाएं अब भी होती हैं। तब सरकार द्वारा विदेशी सहायता की आशा
प्रकट करने से बाजार बहुत खुश हो जाया करता था। देखें-

हिन्दुस्तान 7 अक्तूबर, 1965, पेज सात दो कालम का शीर्षक, दो कालम का समाचार

बम्बई शेयर

पटान के कारण शेयरों में सुधार : सेंचुरी और ऊंचे

(हमारे बम्बई कार्यालय द्वारा)

बम्बई 6 अक्तूबर। शेयर बहुत स्थिर खुले और पटान के कारण उनमें और सुधार हुआ और
वे चालू सेटिलमेंट के अंतिम दिन मजबूत बंद हुए । हालांकि बाहरी समर्थन का
अभावथा लेकिन
उप प्रधानमंत्री द्वारा अधिक विदेशी सहायता प्राप्त करने की आशा प्रकट करने के
फलस्वरुप स्थानीय कारोबारियों ने नई बिक्री नहीं की।

स्टील शेयर बहुत स्थिर रहे। टेक्सटाइल समूह  में डाइंग स्थिर थे। लेकिन सेंचुरी
आगे रहे। ..................



(बोल्ड इटैलिक शोधकर्ता ने किया है)



राष्ट्रीयकरण न होने के उपलक्ष्य में

शेयर बाजार राष्ट्रीयकरण न होने का स्वागत अपने अंदाज में करता था, देखें-

हिन्दुस्तान 29 अक्तूबर 1967 पेज 9 दो कालम का शीर्षक, एक कालम की खबर

बम्बई शेयर

कांग्रेस कार्यसमिति के निर्णय से प्रमुख शेयरों में पटान

(हमारे बम्बई कार्यालय द्वारा)

बम्बई, 18 अक्तूबर। कांग्रेस कार्यकारिणी द्वारा बैंकों और आम बीमे का
राष्ट्रीयकरण तत्काल न किये जाने का निर्णय लिये जाने से शेयर आज बेहतर रहे और बाद
में ऊंचे बंद हुए। अनेक प्रमुख शेयरों में मंदड़ियों की पटान हुई और नया समर्थन
भी प्राप्त हुआ। बाद में मुनाफा वसूली से भाव कुछ गिरे हालांकि रुख स्थिर ही
रहा। ..


More information about the Deewan mailing list