[दीवान]Fwd: इंडियन बायोस्कोप

Ravikant ravikant at sarai.net
Mon Jul 23 12:48:57 IST 2007


जो बात दिनेश ने मेरे लिए कही है, वह इस सूची के कई लोगों पर लागू होती है, लिहाज़ा आप भी वह 
करें जिसका उन्होंने मुझसे आग्रह किया है. कड़ी नीचे है.

शुक्रिया
रविकान्त

Sunday, 22 July, 2007
जो हमारा अपना है

भारतीय सिनेमा में आखिर क्या है, जो उसे सारी दुनिया के सिनेमा से अलग करता है. जो हमारा
 अपना है. शायद कहानी को पेश करने का गहरा रागात्मक तरीका. पश्चिम के सिनेमा के मुकाबले भा
रतीय सिनेमा ने कभी कहानी कहने की यथार्थवादी शैली नहीं अपनाई. उसने यथार्थ को एक भावनाओं 
के संसार में चलने वाले नाट्य में बदल दिया. उनके सामने भारत का विशाल और करीब-करीब अनपढ़ 
जनसमूह था. जिसको उन्हें संबोधित करना था. उससे तीसरी कसम के इन्हीं शब्दों में बात की जा
 सकती थी, सजन रे झूठ मत बोलो, खुदा के पास जाना है, न हाथी है न घोड़ा है, वहां पैदल ही जा
ना है.
भारतीय सिनेमा में गीत-संगीत, उसमें निहित ड्रामा और करुणा दरअसल एक ब्रेख्तियन एलिनिएशन रचते 
हैं. शायद यही वजह है कि सौ साल बीत गए मगर खुशी और गम दोनों में गाने वाले इन कलाकारों से, 
इन कहानियों से और रुपहले परदे पर क्रियेट होने वाले इस ड्रामे से भारत के लोगों ने कभी खुद को 
अजनबी नहीं पाया. एक साथ लाखों आंखों में इस सिनेमा ने सपने जगाए, लाखों के मन में उम्मीदें जगाईं 
और हजारों दिलों में प्यार का जज्बा जगाया, (याद करें फणीश्वरनाथ रेणु की कहानी पंचलैट, जिसका 
नायक हम तुझसे मोहब्बत करके सनम गाता है). आज भी लोग पापुलर सिनेमा के नायकों को पूजते हैं, 
उनके लिए अपना खून और अपनी जान तक देने को तैयार रहते हैं. हैरत की बात यह है कि कभी हमने 
खुद अपने सिनेमा की परंपरा को समझने का प्रयास नहीं किया. हम उसे बेहतर कहते हैं, जो शायद
 यूरोपियन सिनेमा की नकल पर बना आर्ट सिनेमा होता है, या फिर हालीवुड की तर्ज पर एक यूनी
वर्सल लैंग्वेज में बनी फिल्म... जिसका एक ग्लोबल चरित्र है. हमने अपनी परंपरा से अपनी मौलिकता 
नहीं खोजी. शायद यही वजह है कि हम विश्व सिनेमा में वहां भी नहीं खड़े हो सके, जहां पिछले कुछ 
वर्षों से ईरान खड़ा है.
मेरा अनुरोध है उन सिनेमा प्रेमियों से जो भारतीय सिनेमा की इस समृद्ध विरासत पर अपनी राय
 बनाना चाहें, बहस चलाना चाहें, अपनी राय व्यक्त करना चाहें, कुछ लिखना चाहें. उन सभी 
लोगों का इंडियन बाइस्कोप में स्वागत है. इस ब्लाग को आगे बढ़ाने में आप सभी का योगदान चाहिए, 
लिहाजा आपके सुझावों और प्रस्तावों का हमेशा स्वागत है...

Posted by Dinesh Shrinet at 12:20 PM 0 comments Links to this post

Subscribe to: Posts (Atom)


----------  आगे भेजे गए संदेश  ----------

Subject: Re: artical for deewan-e-sarai
Date: सोमवार 23 जुलाई 2007 01:09
From: "Dinesh Shrinet" <dshrinet at gmail.com>
To: ravikant at sarai.net

रविकांत जी, हिन्दी ब्लाग पर गंभीरता से लोगों का ध्यान खींचने में आपका बड़ा
योगदान रहा है. मैंने खुद का एक ब्लाग शुरू किया. अपनी यह बिल्कुल शुरुआती दौर
में है. मैं चाहता हूं आप इसमें कंट्रीब्यूट करें, अपने कमेंट्स, लेख, मत,
मतैक्य भेजें. धन्यवाद
दिनेश श्रीनेत
http://indianbioscope.blogspot.com/



More information about the Deewan mailing list