[दीवान]मेरठ का प्रकाशन उद्योग

Ravikant ravikant at sarai.net
Thu Mar 15 16:03:42 IST 2007


sarai independent felloship 2007 ke tahat Vijay Pandey vijaykharsh at gmail.com 
ki pehli posting.


प्रिय दोस्तों,

सराय-सीएसडीएस इंडिपेंडेंट फेलोशिप 2007 के लिए यह मेरी पहली पोस्टिंग है। मेरे
प्रोजेक्ट का विषय मेरठ का प्रकाशन उद्योग है। वर्तमान में मैं दैनिक जागरण
मेरठ  में बतौर कनिष्ठ  उप संपादक कार्यरत हूं।

देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक में अपनी पैठ बना चुके मेरठ का प्रकाशन उद्योग से
खुद मेरठ शहर ही उदासीन है। इसी उदासीनता ने मुझे इस विषय के प्रति आकर्षित
किया। इस क्रम में सबसे पहले मेरठ के प्रकाशन उद्योग के इतिहास से बावस्ता होने
की कोशिशों के नतीजे के साथ सहयोग व सुझावों की उम्मीद रखे आपके सामने उपस्थित
हूं।

मेरठ में प्रकाशन उद्योग का लम्बा इतिहास रहा है। 19वीं सदी के शुरूअाती दशकों
में मेरठ उत्तर भारत में अनुदित के साथ मौलिक प्रकाशन का प्रमुख केन्द्र था।
1849 में मुद्रणालयों से संबंधित रपट के मुताबिक दक्षिण उत्तरी भागों, जिसे अब
उत्तर प्रदेश कहते हैं, में उस समय तक 23 मुद्रणालय थे। इनमें प्रमुखतया पुस्तक
मुद्रण का काम होता था। 1850 में कुल 24 मुद्रणालय थे। इनमें से 7 अागरा, 5
दिल्ली, 2 मेरठ, 2 लाहौर, 4 बनारस, 1 बरेली, 1 कानपुर, 1 इंदौर, 1 शिमला अौर 13
लखनउ में थे। वर्तमान मेरठ जिले की सरधना तहसील जिसे बेगम समरू ने रोमन
कैथोलिको का केन्द्र बना दिया था, वहां भी मिशनरियो ने एक मुद्रणालय खोल रखा
था। इसमें 1850 से पहले उनकी धार्मिक पुस्तकें व पादरियों के व्याख्यान फारसी व
देवनागरी में छापे जाने लगे थे। इस समय तक मेरठ के प्रकाशन उद्योग की पहचान बन
गयी थी। स्वतंत्रता से पहले मेरठ पत्र पत्रिका व साहित्यिक कृतियों के प्रकाशन
का प्रमुख केन्द्र था। हालांकि बीसवीं सदी में शिक्षा के प्रचार प्रसार के साथ
मेरठ में शैक्षिक प्रकाशन शुरू हुआ। प्राइमरी व जूनियर से शुरू मेरठ का प्रकाशन
व्यवसाय डिग्री स्तर की किताबें प्रकाशित कर रहा है। सन 1950 के बाद मेरठ में
डिग्री स्तर की किताबों का प्रकाशन शुरू हुआ। इसके अलावा मेरठ में दंतकथा व
किंवदंतियों का प्रकाशन भी स्वतंत्रता के पहले  से ही होता रहा है। 1965 में
कमल पाकेट बुक्स खुलने के साथ ही लुगदी साहित्य की श्रेणी में रखे जाने वाले
लोकप्रिय सामाजिक व जासूसी पुस्तकों का प्रकाशन शुरू हुआ। इनका सालाना कारोबार
बीस करोड रूपये से अधिक है। इसके अलावा मेरठ के प्रकाशन व्यवसाय का सालाना
कारोबार 200 करोड का है। मेरठ में छोटे बडे लगभग 200 प्रकाशक हैं। मेरठ में
प्रकाशन व्यवसाय में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से तकरीबन एक लाख लोगों को
रोजगार मिला है।

इस यात्रा में यह उद्योग उतार चढावों का गवाह रहा हैं। बदलते समय व परिवेश के
साथ नयी चुनौतियां का सामना करना पडा हैं। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य प्रकाशन
उद्योग की यात्रा के साथ पेश चुनौतियों व उतार चढावों की पहचान करते हुए शहर के
विकास में उद्योग की भूमिका की पडताल करना है।


More information about the Deewan mailing list