[दीवान]नया उपादेय टूल: हिंदीगाथा

Ravikant ravikant at sarai.net
Wed Oct 24 15:29:06 IST 2007


google hindi groups se ye jaankari mili. hamein linux pe bhi iske chalne ka 
intezar rahega, windows par maze mein chalta hai. naam behtar ho sakta hai. 
iske yuva nirmataon(do bhai, ek behan, विवेचक ऐट जीमेल डॉट कॉम ) ko sujhav de 
sakein toh behtar. maze lein. download karne ke liye yahan jayein:

http://hindigatha.media-toolbar.com/


shukriya
ravikant  


राष्ट्रभाषा का नया टूल हिंदीगाथा क्या है ?

क्लिक पर हिंदी की दुनिया


00हिंदीगाथा क्या है ?
-यह एक टूलबार हैं । जो इंटरनेट एक्सप्लोरर और मोजिल्ला पर काम करने वाला टूल बार है । इसकी 
विशेषता यह है कि अब तक आपने अँग्रेजी के टूल बार जरूर देखे होगें, पर यह हिंदी का टूल बार है ।
यह अंतरजाल यानी कि इंटरनेट पर हिंदी के बारे में लगभग सर्वस्व ढूँढने, पढने, लिखने और परखने वालों 
के लिए एक खास और शोधपूर्ण स्त्रोत औजार है । इसके सहारे आप अंतरजाल पर हिंदी की दुनिया में 
प्रवेश कर सकते हैं ।

इसके लिए कतई ज़रूरी नहीं कि आप किसी खास जाल स्थल का नाम जाने, अर्थात् उस वेबसाइट का 
युआरएल जाने । आपको बस्स संबंधित पर क्लिक करते जाना है । इसे हम एक क्लिक पर हिंदी की दुनि
या भी कह सकते हैं ।

0 हिंदीटूल बार 'हिंदीगाथा' नाम ही क्यों ?
- अंतरजाल पर हिंदी की दुनिया लगातार समृद्ध होती जा रही है । अब कोई भी यहाँ हिंदी की 
महत्वपूर्ण साइटों पर पहुँच सकता है । उसे खंगाल सकता है । पर उसका पता के बिना वह लगभग यह 
कह बैठता है कि उसे अंतरजाल पर हिंदी दिखाई ही नहीं देती । हम ऐसे हिंदी की सामग्री खोजने
 वालों को नकारते नहीं हैं बल्कि उन्हें अंतरजाल के माध्यम से हिंदी के वैश्विक प्रतिष्ठा से जोड़ना चा
हते हैं । उसकी यात्रा की एक बानगी दिखाना चाहते हैं । यानी कि हिंदी की गाथा गाना चाहते 
हैं, सो हम अपने हिंदी टूलबार का नाम ‘हिंदीगाथा’ रखा है ।

इस दिशा में हम अपने मित्रों की राय भी जानना चाहते हैं कि इस हिंदी टूल बार का अंतिम रूप से
 क्या नाम रखें, कृपया सुझाब दें । हमारा पता है - vivechak at gmail.com


0आप कैसे इस टूल बार को डाउनलोड कर सकते हैं ?
- आप या कोई भी इसे यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं । यह पूर्णतः निःशुल्क और निंरतर अपडेट या 
अद्यतन होते रहने वाला टूल है ।

0आपको हिंदी टूलबार हिंदीगाथा लोड़ करने से क्या-क्या सुविधा मिलेगी ?
- यदि कोई हिंदी टूलबार हिंदीगाथा डाउनलोड़ कर इंस्टाल करने पर उसके इंटरनेट वेब ब्राउजर में हिं
दी की लगभग सारे कामों से जुड़ने का अवसर मिल सकेगा । इस टूलबार को इंस्टाल करते करने के बाद 
आपके ब्राउजर में हिंदी की सैकड़ों साइट सीधे लिंकित हो जाते हैं जहाँ से आप सीधे वहाँ तक पहुँच सकते 
हैं । ये साइट हिंदी के साइट्स, पोर्टल, ऑनलाइन रेडियो, टीव्ही, आश्वश्यक संसाधन आदि से संबंधित 
हैं । प्रकारांतर से हम इन्हें निम्नलिखित खंडों में बांट सकते हैं -

1.वेब-पत्रिका - हिंदी की 30 साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षिक वेबपत्रिकाएँ ।
2. समाचार पत्र - देश-विदेश के सभी दैनिक, साप्ताहिक, मासिक समाचार पत्रों के ऑनलाइन 
संस्करण।
3. ऑनलाइन रेडियो चैनल - देश-विदेश के शताधिक ऑनलाइन रेडियो चैनल से प्रसारित संगीत, समाचार 
का बगैर किसी म्यूजिक प्लेयर के रसपान ।
4. संदर्भ केंद्र - हिंदी के महत्वपूर्ण लिंक (हिंदी लिखने के सभी औजार-ऑनलाईन-आफलाइन, सर्च इंजन, 
शब्दकोश, हिंदी या युनिकोडित सहायता, हिंदी शब्दकोश, बहुभाषीय शब्दकोश), हिंदी ई-मेल, 
आवश्यक डाउनलोड्स हेतु जाल-स्थलों के लिंक आदि ।
5. ब्लॉग्स - हिंदी चिट्ठों के सभी एग्रीगेटर, चिट्ठे लिखने के संसाधन, सभी चिट्ठों के पते ।
6. लाइव क्रिकेट - किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का ऑनलाइन स्कोर कार्ड ।
7. लाईव टीवी चैनल्स - हिंदी के महत्वपूर्ण टीवी चैनल्स । वीडियो क्लिप्स आदि ।
8. चैटिंग - समूह के सदस्यों के मध्य बिना किसी सॉफ्टवेयर के ऑनलाइन बातचीत करने की सुविधा।
9. गैजेट्स - दैनिक जीवन की ज़रूरी चीजें जैसे - कैलोरी कैलकुलेटर, सुडोकु आदि खास ऑनलाइन खेल, युनि
ट कन्वर्टर, अपने कंप्यूटर का आइपी एड्रेस, ऑनलाईन वायुयान, होटल, कार बुकिंग, युट्यूब्स,
 विकिपीडिया(इंटरनेट पर इनसायक्लोपीडिया, ऑनलाइन नोटबुक्स, स्मरण नोट्स )तथा कई चीजें ।
10. खोज इतिहास का विनष्टीकरण - एक क्लिक से सर्च करने वाले शब्दों के इतिहास को कंप्यूटर से 
हटाना ।
11. इमेल नोटिफायर - बार-बार ई-मेल में आइड़ी-पासवर्ड डाले बिना मेल चेक करने की सुविझा। मेल 
आने पर ध्वनि-संकेत के साथ ।
12. समाचार-सूचना - गूगल हिंदी समाचारों की आर एस एस फीड ।
13. शहर का मौसम - आपके शहर का मौसम, मौसम संबधी भविष्यवाणी ।
14. सर्चिंग - गूगल सर्च इमेज, न्यूज, स्टॉक और मौसम की खोज ।
15. पॉप अप ब्लॉक - किसी भी साइट पर तंग करने वाले पॉप अप रोकने के लिये।
15. संदेश - टूलबार में परिवर्तनों की अद्यतन सूचना । हिंदी के नये साइटों की सूचना और उस का वि
वरण । साथ ही सूचनाओं का पारस्परिक आदान-प्रदान ।
16. आनलाइन किताब- हिंदी के ऑनलाइन किताबों का लिंक ।
17. टूलबार आप्सन - टूलबार में दी गई सुविधाओं को चालू या बंद रखने की सुविधा ।
18. अन्य सुविधा - आप यहाँ मनचाहा गैजेट्स रख सकते हैं । कि आप इस टूलबार में कौन सा कंपोनेट 
रखना चाहते हैं तथा कौन सा कंपोनेट हटाना चाहते हैं।
19. अतिरिक्त उपयोगी कंपोनेंट - एमएसआफिस के वर्ड, एक्सेल आदि सभी घटकों, विंडो नोटपैड, विंडो 
रजिस्ट्री एडिटर, पैंट्स, आउटलुक एक्सप्रेस आदि को सीधे एक्सेस करने की सुविधा ।

20. और भी ढ़ेरों उपयोगी सामग्री- धीरे-धीरे हम इसे विकसित करेंगे । इसमें हिंदी का समग्र संसार 
सम्मिलित हो सकेगा - यथासंभव । और यह आपकी राय पर निर्भर करेगा ।

0 टूल-बार से क्या लाभ होगा ?
-यह इंटरनेट पर हिंदी को जानने, समझने पढने का सीधा और समय बचाने वाली सुविधा का दूसरा नाम 
है । यहाँ से आप बिना वेबएड्रेस जाने को याद रखे बिना सीधे हिंदी के संसार में प्रवेश कर सकते हैं । 
महत्वपूर्ण जाल-स्थलों तक फेवरिट्स में बुकमार्क किया बिना आप सीधे पहुँच सकते हैं ।
 सच तो यह है कि उन्हें बार बार टाइप करने में लगने वाला समय भी बचता है । कहने का मतलब एक 
क्लिक से हिंदी दुनिया में प्रवेश ।

0 यदि मैं अपने पसंदीदा हिंदी साइट्स को जुड़वाना चाहूँ तो ?
- जी, हाँ, आपका स्वागत है । आप अपने साइट्स को स्वयं जुड़वा सकते हैं । 
इसके लिए बस आपको श्रेणीवार उसका युआरएल हमें भेजना होगा ।

तो आइये आपका हम तीनों भाई-बहन स्वागत करते हैं । हम यानी छात्र प्रगति, प्रशांत और प्रतीक
 चाहते हैं कि इस विकसित हिंदी केंद्रित टूलबार को स्थापित करें और देखें कैसे आप स्वयं को हिंदीमय 
महसूस करते हैं ।

हाँ, यह कोई आविष्कार नहीं है । न ही कोई खास खोज । बस्स हिंदी प्रेमियों को जोड़ने की एक
 सुविधा है । इसे हमने इंटरनेट पर उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं की सहायता से उपलब्ध कराया है । यही 
सोचकर कि क्यों न हम अँग्रेजी जाने बिना ही सीधे हिंदीभाषी लोगों को इंटरनेट पर हिंदी के फैलते 
संसार से परिचित करा सकें ।

हम स्वागत करेंगे कि आप हमें अपना विचार पढ़ने का मौका दें । सुझाव दें । 


More information about the Deewan mailing list