[दीवान]मीडियानगर 03 पर चर्चा

rakesh at sarai.net rakesh at sarai.net
Mon Jan 21 12:55:17 IST 2008


प्रिय दीवानों

मीडियानगर 03 छापाख़ाने से बाहर आ चुकी है. यार-दोस्तों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी 
हैं. तो लगे हाथ  क्यों न एक चर्चा आयोजित कर ही ली जाए, और वो भी सराय के बाहर. 
नए-पुराने पाठकों और शुभचिंतकों के समेत हमें भी इस अंक के साथ-साथ पूरी मीडियानगर शृंखला 
की सेहत और अवधारणा पर बात करने का एक बढिया मौक़ा मिल जाएगा. तो आइए, पहली 
फ़रवरी को शाम छ: बजे ऑक्सफ़र्ड बुक स्टोर, कनॉट प्लेस में बतियाते हैं.

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्राध्यापक व लेखक संजीव कुमार एवं रामप्रकाश द्विवेदी; भारतीय 
जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान, दिल्ली में प्राध्यापक एवं स्तंभकार
आनंद प्रधान ; पत्रकार, लेखक व ग्राफिक नॉवलिस्ट राहुल पंडिता; जवाहरलाल नेहरू 
विश्वविद्यालय में फिल्म रिसर्चर देबॉश्री मुखर्जी; तथा वाणी प्रकाशन के अरुण माहेश्वरी 
बातचीत की शुरुआत करेंगे.

आप ज़रूर पधारें.

शुक्रिया
राकेश

Rakesh Kumar Singh

www.sarai.net
http://blog.sarai.net/users/rakesh
http://haftawar.blogspot.com

+91 9811 972 872



More information about the Deewan mailing list