[दीवान]उर्दू के विद्वान राल्फ रसेल नहीं रहे

Ravikant ravikant at sarai.net
Wed Sep 17 17:33:55 IST 2008


ख़बर हिन्दी मीडिया.इन से साभार 

महान शायर गालिब को लेकर शोध करने वाले उर्दू के विद्वान अंग्रेज राल्फ रसेल का लंदन के ट्रिनिटी 
अस्पताल में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लदन विश्वविद्यालय के उर्दू एवं प्राचीन अरब सा
हित्य विभाग के अध्यक्ष थे। उन्होंने 1968 में मुगल शायरों मीर तकी मीर, सौदा तथा मीर हसन पर 
किताबें लिखी थी। उऩका जन्म 1918 में हुआ था। उनको सबसे ज्यादा प्रसिध्दि गालिब लाइफ ऐंड 
लेटर नामक किताब से मिली। उन्होंने अपने जावन का अधिकांश समय भारत और पाकिस्तान में पुरानी 
लायब्रेरियों में उर्दू साहित्य को खोजने और पढ़ने में विताया। 
 वर्ष 2000 में भी उन्होंने द फेमस गालिब नाम से एक पुस्तक लिखी। उसके अलावा ए परस्यूट आफ उर्दू 
लिटरेचर नामक किताब में उन्होंने उर्दू साहित्य और शायरी को लेकर कई खोजपूर्ण तथ्य प्रस्तुत किए 
थे। उनके निधन पर पाकिस्तान के उर्दू शायरों और लेखकों ने शोक व्यक्त किया है। उर्दू साहित्य में 
उनके शोध कार्य को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने उन्हें सितारा-ए-इम्तियाज़ की उपाधि से सम्मा
नित किया था। 
 राल्फ रसेल के बारे में विस्तार से जानकारी उनकी वेब साईट:

http://www.ralphrussell.co.uk/index.html

  पर उपलब्ध है।
 


More information about the Deewan mailing list