[दीवान]शब्द-सूची को दुरुस्त करना

Ravikant ravikant at sarai.net
Sat Jun 6 17:44:28 IST 2009


दोस्तो,

ये चिट्टी मैं कुछ लोगों को पहले दिखा चुका हूँ, बल;कि रवि रतलामी, जैसा कि उनका स्वभाव है, 
भोपाल में डिक्शनरी ख़रीद भी लाए, और काम से लग गए हैं. ननदीप ने भी रज़ामंदी दे दी है. 
मैंने ‌'आ' से शुरू होनेवाले शब्दों को आधा देख लिया है. सोमवार तक ख़त्म हो जाएगा. 

अब ये गुहार मुक्त जनपद में है: 

कुछ दिन पहले पुणे में स्थानीयकरण की एक कार्यशाला में हमने तय किया था कि जो काम काफ़ी दिनों 
से बक़ाया ख़ाते में पड़े हैं, उनको निबटाया जाए, और इनमें सबसे ऊपर है एक संशोधित शब्द-सूची बनाने 
का काम. आपमें से कुछ लोगों से इस मसले पर बातचीत होती रही है। हमने सोचा भी था कि सराय
में एक कार्यशाला आयोजित करेंगे ताकि जो शब्द हमने कई स्रोतों से इकट्ठे किए
हैं उनकी स्पेलचेकिंग की जा सके, और उसके बाद हमारे अपने मुक्त स्पेलचेकिंग औज़ार में
उसको समाहित किया जा सके। अब चूँकि मुझे कार्यशाला की संभावना जुलाई से पहले
दिखाई नहीं दे रही है, और स्पेलचेकर रोज़ाना की ज़रूरतों के लिए अनिवार्य है, 
लिहाज़ा अब देर न करते हुए हमें ये काम शुरू कर देना चाहिए।

तो आइए हाथ उठाएँ: अगर 20 लोग भी सहमत हो जाते हैं तो हम ये काम दो-चार दिनों
के भीतर कर सकते हैं। शर्त ये है कि उनके पास मैक्ग्रगर का (या उससे बेहतर) कोश हो, ओयूपी से छपा 
हुआ, अगर आपके पास जीमेल अकाउंट है तो हम गूगलडॉक्स पर जाकर भी हिज्जे ठीक कर सकते हैं, उनके 
औज़ार का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन वहाँ उल्टे-सीधे सुझाव भी आते हैं, ग़लत-सलत भी,
और आधे समय तो मैं उसको ठीक करता रहता हूँ, जब भी अपना कोई दस्तावेज़ स्पेलचेक
करता करता हूँ तो।

इस संशोधित शब्‍द-सूची को हम फ़ायरफ़ॉक्स और ओपनऑफ़िस में डाल देंगे, या चाहे जहाँ
भी लेकि ये काम अगले हफ़्ते कर देते हैं।
अगर दो दिनों में किसी जवाब नहीं आता है तो मैं लोगों को नाम से बुलाउँगा। पर
उम्मीद है वे इसकी नौबत नहीं आने देंगे।

हाथ उठानेवाले मुझे लिखें या दीवान पर लिखें, अपना जीमेल आयडी देते हुए. 

शुक्रिया

रविकान्‍त

-------------------------------------------------------


More information about the Deewan mailing list