[दीवान]शब्द-सूची को दुरुस्त करना
Sangeeta Kumari
sangeeta09 at gmail.com
Sat Jun 6 22:45:17 IST 2009
मैं भी यहाँ कुछ करना चाहूँगी.
शुक्रिया
संगीता
On 6/6/09, Ravikant <ravikant at sarai.net> wrote:
>
> दोस्तो,
>
> ये चिट्टी मैं कुछ लोगों को पहले दिखा चुका हूँ, बल;कि रवि रतलामी, जैसा कि
> उनका स्वभाव है,
> भोपाल में डिक्शनरी ख़रीद भी लाए, और काम से लग गए हैं. ननदीप ने भी रज़ामंदी
> दे दी है.
> मैंने 'आ' से शुरू होनेवाले शब्दों को आधा देख लिया है. सोमवार तक ख़त्म हो
> जाएगा.
>
> अब ये गुहार मुक्त जनपद में है:
>
> कुछ दिन पहले पुणे में स्थानीयकरण की एक कार्यशाला में हमने तय किया था कि जो
> काम काफ़ी दिनों
> से बक़ाया ख़ाते में पड़े हैं, उनको निबटाया जाए, और इनमें सबसे ऊपर है एक
> संशोधित शब्द-सूची बनाने
> का काम. आपमें से कुछ लोगों से इस मसले पर बातचीत होती रही है। हमने सोचा भी
> था कि सराय
> में एक कार्यशाला आयोजित करेंगे ताकि जो शब्द हमने कई स्रोतों से इकट्ठे किए
> हैं उनकी स्पेलचेकिंग की जा सके, और उसके बाद हमारे अपने मुक्त स्पेलचेकिंग
> औज़ार में
> उसको समाहित किया जा सके। अब चूँकि मुझे कार्यशाला की संभावना जुलाई से पहले
> दिखाई नहीं दे रही है, और स्पेलचेकर रोज़ाना की ज़रूरतों के लिए अनिवार्य है,
> लिहाज़ा अब देर न करते हुए हमें ये काम शुरू कर देना चाहिए।
>
> तो आइए हाथ उठाएँ: अगर 20 लोग भी सहमत हो जाते हैं तो हम ये काम दो-चार दिनों
> के भीतर कर सकते हैं। शर्त ये है कि उनके पास मैक्ग्रगर का (या उससे बेहतर)
> कोश हो, ओयूपी से छपा
> हुआ, अगर आपके पास जीमेल अकाउंट है तो हम गूगलडॉक्स पर जाकर भी हिज्जे ठीक कर
> सकते हैं, उनके
> औज़ार का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन वहाँ उल्टे-सीधे सुझाव भी आते हैं,
> ग़लत-सलत भी,
> और आधे समय तो मैं उसको ठीक करता रहता हूँ, जब भी अपना कोई दस्तावेज़ स्पेलचेक
> करता करता हूँ तो।
>
> इस संशोधित शब्द-सूची को हम फ़ायरफ़ॉक्स और ओपनऑफ़िस में डाल देंगे, या चाहे
> जहाँ
> भी लेकि ये काम अगले हफ़्ते कर देते हैं।
> अगर दो दिनों में किसी जवाब नहीं आता है तो मैं लोगों को नाम से बुलाउँगा। पर
> उम्मीद है वे इसकी नौबत नहीं आने देंगे।
>
> हाथ उठानेवाले मुझे लिखें या दीवान पर लिखें, अपना जीमेल आयडी देते हुए.
>
> शुक्रिया
>
> रविकान्त
>
> -------------------------------------------------------
> _______________________________________________
> Deewan mailing list
> Deewan at mail.sarai.net
> http://mail.sarai.net/cgi-bin/mailman/listinfo/deewan
>
--
Regards,
Sangeeta Kumari
www.literatureindia.com
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20090606/5a1ce371/attachment.html
More information about the Deewan
mailing list