[दीवान]’लीविंग होम’ आज से सिनेमाघरों में, सिर्फ़ एक हफ़्ते के लिए.

mihir pandya miyaamihir at gmail.com
Fri Apr 2 16:49:40 IST 2010


दीवान के दोस्तों,

आज से एक बहुत ही जादुई फ़िल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है.
’लीविंग होम - लाइफ़ एंड म्यूज़िक ऑफ़ इंडियन ओशियन’ नाम की यह डाक्यूमेंट्री
फ़िल्म अपनी तरह की पहली फ़िल्म है जिसे सिनेमाहाल का एक हफ़्ते का साथ नसीब
हुआ है. मेरे पसंदीदा संगीत के रचयिता बैंड इंडियन ओशियन के जीवन और संगीत को
तक़रीबन डेढ़ घंटे की कहानी में पिरोकर यह फ़िल्म हमारे सामने पेश करती है.
जिन्हें इंडियन ओशियन का संगीत पसन्द है उन्हें भी और जो अभी तक इस सुख से
अनजान हैं उन्हें भी, फ़िल्म सभी को अपने साथ जोड़ती है. यह डाक्यूमेंट्री
बनाने की भी अद्भुत कला है जिसमें एक-एक गीत की अपनी कहानी है, उसी के साथ
फ़िल्म आगे बढ़ती है. दिल्ली में यह फ़िल्म दो जगह दिखाई जा रही है. एक कनॉट
प्लेस के सिनेमाघर ओडियन (बिग सिनेमास) में और दूसरा नोएडा के ग्रेट इंडिया
प्लेस के बिग सिनेमास में. दोनों ही जगह इसका प्रदर्शन समय शाम 6:35 का है.
 मैं यह फ़िल्म पहले देख चुका हूँ और इसके जादू से अभी तक चमत्कृत हूँ. इसीलिए
सभी दोस्तों को सिफ़ारिश के साथ यह सूचना-चिट्ठी प्रेषित है...

...मिहिर.
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20100402/bb10b0b3/attachment.html 


More information about the Deewan mailing list