[दीवान]यह कैसा सुसंस्कृतिकरण ?
shashi kant
shashikanthindi at gmail.com
Tue Apr 12 16:38:20 IST 2011
लड़का है
एक समुदाय की दलित बिरादरी से
लड़की है
दूसरे समुदाय की दलित बिरादरी से
दोनों ने प्रेम किया
दोनों के घरवाले ने
दोनों पर बंदिशें लगा दीं
मौक़ा पाकर दोनों भाग निकले
पहले दोनों परिवार आमने-सामने आए
फिर दोनों समुदाय
दोनों ने एक-दूसरे के ख़िलाफ़ तलवारें खींच लीं.
दोनों ने दोनों पर पत्थर फेंके.
दंगे-फ़साद हुए
पुलिस-प्रशासन सक्रिय है
छावनी में बदल गया है पूरा इलाक़ा
प्रेमी युगल के सुरक्षा का बंदोबस्त होना चाहिए.
नोट : क्या एम एन श्रीनिवास के सुसंस्कृतिकरण के फंडे से समझा जा सकता है 11
अप्रैल 2011 को दिल्ली के सदर बाज़ार के कसाबपुरा मोहल्ले में घटी इस घटना को?
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20110412/9e36f024/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list