[दीवान]सच, झूठ और पंचमहाल

Ashish Kumar 'Anshu' ashishkumaranshu at gmail.com
Sat Nov 19 13:20:15 IST 2011


चाय की दूकान पर हुई बातचीत से ही पता चला कि दंगों के दौरान गोधरा से बीस
किलोमीटर दूर सेहरा नाम का एक कस्बा है, जहां मुस्लिम और सिन्धी आबादी रहती
है. जब पूरा गुजरात दंगों की आग में झुलस रहा था, उस दौरान इस कस्बे में एक
पत्ता तक नहीं खड़का. वास्तव में इस हिन्दू-मुस्लिम आबादी वाले कस्बे ने एक
मिसाल कायम की. जो लोग मोदी को पूरे गुजरात का गुनाहगार मानते हैं, उनके लिये
सेहरा गहरे चिंतन और मनन का विषय हो सकता है.

यह बात गोधरा के किसी मुस्लिम व्यक्ति के मुंह से सुनकर किसी भी दिल्ली,
मुम्बई वाले को परेशानी हो सकती है. लेकिन जब वे बुजुर्ग व्यक्ति बोल रहे थे,
उनके साथ के किसी व्यक्ति की आंखें चौड़ी नहीं हुई. “भाई साहब, मोदीजी से हमें
कोई शिकायत नहीं है. वे सियासी आदमी हैं और जो लोग मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे
हैं, उनके खिलाफ काम कर रहे हैं, वे भी हम मुसलमानों के नाम पर सिर्फ अपना भला
कर रहे हैं. वे भी राजनीति कर रहे हैं. उनसे भी हमें कोई उम्मीद नहीं है.”
http://raviwar.com/news/637_godhra-gujrat-riot-and-modi-ashish-anshu.shtml

-- 
आशीष कुमार 'अंशु'
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20111119/b451b074/attachment-0003.html>


More information about the Deewan mailing list