[दीवान]सत्यमेव जयते को लेकर चैनल ने बदले अपने संस्कार

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Fri May 11 20:51:25 IST 2012


स्टार न्यूज पर "सत्यमेव जयते असर" कार्यक्रम का प्रसारण जारी है. शो की सबसे
खास बात है कि इसमें आपको पहली बार किसी न्यूज चैनल पर जी,जी सुनने को मिलेगा.
सबों के नाम बाद में जी लगाया जा रहा है. मानो वो पत्रकार, सामाजिक
कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री नहीं भंते हों. स्टार न्यूज से गुजरते हुए लग रहा है
हम राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यालय आ गए हों. हमें याद है जब हम खबरिया चैनल
की नौकरी बजाते थे और गलती से नाम के साथ कोई जी लगा देता था तो उसे काटकर
समझाया जाता- मीडिया में कोई जी नहीं होता, सिर्फ नाम होता है. सत्यमेव जयते
के लिए चैनल ने अपने संस्कार बदल दिए है. असर देखते हुए मुझे निर्मल बाबा
समागम की बरबस याद आ जा रही है- बाबाजी-बाबाजी, पिछली बार आया था तो मेरी बेटी
बहुत बीमार थी, बाबाजी आपने हरी चटनी खाने कही और अब वो ठीक है. बाबाजी कृपा
बनाए रखिएगा. मुझे एक बात समझ नहीं आ रही है- किशोर आजवाणी की चमचई कैसे उब
नहीं जा रहे हैं हमारे मिस्टर परफेक्शनिस्ट. बहरहाल ये अन्ना आंदोलन का 3 जी
संस्करण है. मजेदार बात है कि जिन डॉक्टरों की लाइसेंस छह महीने पहले ही
कैंसिल कर दी गई,उसे भी सत्यमेव जयते असर में शामिल कर लिया गया. देखना होगा-
चौतरफी चमचई से आमिर खान के व्यक्तित्व पर क्या असर पड़ेगा?
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20120511/622be045/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list