[दीवान]फेसबुकः आप बात कीजिए मुरैना की, वो अपने मुरमुरे ठेल देंगे

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Sat Aug 17 23:32:14 CDT 2013


फेसबुक पर इन दिनों एक अजीब फैशन और मेनस्ट्रीम मीडियावालों की तरफ से
स्ट्रैटजी चली है. आप अपनी वॉल पर बात कीजिए मुरैना की, वो कमेंट में अपनी
वेबसाइट के मुरमुरे ठेल देंगे, आप बात कीजिए भटिंडा की, वो खूब कसके धनिया
पाउडर मारी हुई टिंडे की सब्जी झोंक देंगे. कई बार आप हल्की-फुल्की भी बात
करें तो ऐसी भारी-भरकम जनसरोकार से जुड़े मुद्दे की लिंक चेपेंगे कि अगर आपने
हटाया तो समाजविरोधी, कट्टर,चरमपंथी..ऐसे डाला जाता है घर बैठे लोगों को
क्राइसिसऑफ क्रेडिबिलिटी में और रहने दिया तो आपकी तरह बाकी के पाठक आंख
गड़ाकर ये समझने की कोशिश करते रहेंगे- हंसुआ के बिआह में खुरपी का गीत क्यों
गा रहा है भाई ?..एफ एम रेडियो पर एक फीलर आता है- कार्तिक कॉलिंग कार्तिक.
इसमे जावेद अख्तर और फरहान अख्तर की मिमकरी होती है और बताया जाता है कि कैसे
जावेद अख्तर फरहान की बात में अपनी बात घुसड़ने में लगे रहते हैं. तब फरहान
पूछते हैं- लेकिन इसका मेरी प्रॉब्लम से क्या कनेक्शन है ? यहां भी जिस किसी
की वॉल पर भीड़-भाड़ देखी, लिंक दिए-दिए कूद गए. न अग्गा देखा, न पिच्छा..बस
ऑफिस में तीर मारने लग गए- इस स्टोरी को इतने हजार लोगों ने पढ़े, कभी हटाया
कितने की भी बात कर लीजिए सिरीमानजी.
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20130818/418d342b/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list