[दीवान]और नेटवर्क 18 में बाउंसर तैनात थे
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Mon Aug 19 09:58:23 CDT 2013
IBN7 के हमारे एक साथी ने बातचीत के दौरान एक साथी ने साझा किया कि जिस दिन
उनलोगों से इस्तीफा( जाहिर है बिना उनकी मर्जी के) लिया जा रहा था, उस दिन
मैनेजमेंट ने ऑफिस परिसर में बाउंसर बहाल कर रखे थे. मैनेजमेंट को भी पता था
कि हम गलत कर रहे हैं और हो न हो इसका विरोध मीडियाकर्मी करेंगे. अब ऐसे में
इधर विरोध शुरु करें कि उधर हमारे बाउंसर उन्हें उसी तरह धकिया देंगे, कूटना
शुरु करेंगे जैसे इज्जतदार सभाओं में गुंडे-मवालियों के घुसने पर किया जाता है.
आप जरा सोचिए कि इस चौथे खंभे की दूकान चलानेवालों की निगाह में दिल-दिमाग को
कहीं और छोड़कर, बैल की तरह खाप लगाकर उनके मुताबिक काम करनेवाले मीडियाकर्मी
उनकी निगाह में क्या हैं और वो उनके लिए किस स्तर पर जाकर सोचते हैं ?
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20130819/cc3a9acc/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list