[दीवान]तो मीडिया दूकान खोले मेनसट्रीम मीडिया संस्थान क्या कर रहे हैं ?

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Mon Aug 19 13:11:44 CDT 2013


"सर,
      आज टीवी टुडे में पहला दिन था.दस बजे से बारिश शुरू हो चुकी थी जो
नेटवर्क 18 की छंटनी से सारी उम्मीदें भीगो रहीं थी.साढ़े ग्यारह बजे से
रिपोर्टिंग थी.पहुंच कर देखा तो इंस्टीट्यूट ने इस बार 95 एडमीशन लिए हैं.सभी
बुझे हुए चेहरे.अधिकतर को छंटनी की खबर ही नहीं थी.इंट्रो शुरू हुआ तो
ज्यादातर लोग थ्री ईडियट्स से प्रेरित दिखे.कोई इंजीनियर था कोई एमबीए.एक
लड़का अस्मिता थिएटर का था.उसे भ्रम था कि मीडिया सामाजिक सरोकार का माध्यम
है.इसलिए वो यहां आया है.किसी का कहना था कि एंकर बनने आए हैं.अधिकतर कह रहे
थे कि उनका इंटरेस्ट है.कई तो अच्छी खासी नौकरी छोड़कर आए हैं. जबकि आलम यह है
कि वहां भी नेटवर्क 18 की राह पर छंटनी की बात चल रही है.पता नहीं इतने
प्रशिक्षु कहां जाएंगे.एक और बात.इतने स्टूडेंट्स के लिए जगह नहीं होने से
इंस्टीट्यूट फिल्म सिटी से बाहर सेक्टर 57 में शिफ्ट हो रहा है.थ्योरी
वहां,केवल प्रैक्टिकल स्टूडियो में.
पिछले बैच से केवल चार लोगों को प्लेस किया गया है.उस बैच की कुल संख्या
पैंतीस की थी.यही कॉर्पोरेट और मीडिया की मिली भगत है.
अस्तु"

--मेरे एक मीडिया छात्र की मेल जो चाहता है कि बाकी लोग भी पढ़ें.

ऐसे में, मीडिया महंत जब ये कहते हैं कि हम तो अच्छे पत्रकार खोजते रहते हैं
लेकिन मिलते ही नहीं तो लगता है अपने ही सिर के बाल नोच लूं.. उनका निशाना
आइआइएमसी,जामिया,डीयू और ऐसे शैक्षणिक संस्थानों की तरफ होता है जहां वो खुद
घुसने के लिए मार किए हुए हैं. अग्गा-पिच्छा करके डिग्रियां बटोरने में लगे
हैं..भायजी, गोली मारिए इन संस्थानों को एक वक्त के लिए..ये जो आपके
मेनस्ट्रीम मीडिया ने अपनी-अपनी मीडिया स्कूल की जो दूकानें खो रखी हैं, वो
आपके काम के नहीं हैं क्या ? कहां गया टीवीटीएमआई, ट्रेनिंग दोगे दर्जनों को
और रखोगे कुल चार..सरकारी संस्थान अगर मीडियाकर्मी तैयार करने के नाम पर कबाड़
पैदा कर रहा है तो आपके यहां लाखों रुपये फीस देने के बाद प्रतिभाएं कबाड़
क्यों हो जा रही है, उन्हें मौका दो न सरजी..
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20130819/d09b69b4/attachment-0001.html>


More information about the Deewan mailing list