[दीवान]नेटवर्क 18 ने बंद करवाया मेरा फेसबुक अकाउंट

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Tue Aug 20 23:52:59 CDT 2013


फेसबुक ने मेरा अकाउंट अस्थायी रुप से ब्लॉक कर दिया है. कल सुबह के बाद आज जब
हमने अपना अकाउंट एक्सेस करने की कोशिश तो मैसेज आय़ा कि आपका अकाउंट अस्थायी
रुप से ब्लॉक किया जा रहा है. बंद करने की जो वजह बतायी, उसमे ये है कि
नेटवर्क 18 से जुड़ी जो पोस्ट लिखी थी वो आपत्तिजनक है. इस मामले में ये भी
दिलचस्प है कि मेरी उस पोस्ट को भी आपत्तिजनक बताया जा रहा है जिसमे कि हमने
एक पाठ्यक्रम आधारित पुस्तक लिखनेवाले डॉ. हरीश अरोड़ा की किताब पर टिप्पणी की
थी. डॉ. हरीश अरोड़ा पहले तो मामले को कोर्ट में ले जाने की धमकी दे रहे थे
लेकिन बाद में कमेंट के जरिए बाकी पाठकों ने उनकी वर्चुअल स्पेस की नासमझी को
लेकर थुराथुरी करनी शुरु की तो खुद कमेंट करने के बजाय इन्बॉक्स में कुछ-कुछ
लिखना शुरु किया और कहा उम्मीद है आप इसे अन्यथा नहीं लेंगे. मैं अब इस मसले
को दूसरे तरीके से समझने की कोशिश कर रहा हूं कि चौथा खंभा होने का दावा
करनेवाले नेटवर्क 18 और इसी चौथे खंभे पर ललित निबंधनुमा पुस्तक लिखनेवाले एक
लेखक मीडिया के नाम पर किस तरह की दालमखनी बना रहे हैं, ये समझनेवाली बात है.
जब आप अपने प्रतिरोध में उठी आवाज को बर्दाश्त नहीं कर सकते तो चौथा खंभा
कहलाकर क्या करेंगे, कच्चू ?
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20130821/d2a4a0e2/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list