[दीवान]टीवी पैदा करता है आसाराम बापू
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Thu Aug 22 07:17:38 CDT 2013
1. अंधविश्वास, पाखंड और धर्म के नाम पर घोर अमानवीय कर्म के खिलाफ लगातार
सक्रिय रहनेवाले नरेन्द्र दाभोलकर की पुणे में सरेआम हत्या कर देने की खबर के
अभी चौबीस घंटे भी नहीं हुए थे कि दागदार, विवादास्पद महंत और स्वघोषित बापू
आसाराम के 15 साल की एक छात्रा के साथ बलात्कार करने की खबर आने लगी. आसाराम
बापू के गुरुकुल में इस तरह के घिनौने काम धर्म के नाम पर होते हैं, आत्मा की
शुद्धि की जाती है, दुरात्मा को दूर किया जाता है..आपको ऐसी खबरें पढ़कर
हैरानी नहीं होती कि टच स्क्रीन, एलइडी टीवी, और विकास के नाम पर लोहे-लक्कड़
के कबाड़ लेकर ये समाज आज से दो सौ-तीन सौ साल पीछे चला जा रहा है जहां धर्म
और रीति-रिवाज, परंपरा के नाम पर कुछ भी किया जाना जायज हुआ करता था..बीच में
सारे सुधार आंदोलन गए तेल लेने..आप जब-जब मानवीय पक्षों,अधिकारों और संवैधानिक
प्रावधानों को छोड़कर अंध आस्था मैराथन की तरफ बढ़ेंगे, ऐसे पाखंड़ी आपके साथ
वही सब करेंगे जैसे कि राह चलते गुंड़े,मवाली, बस में सवार मनचले और पब्लिक
प्लेस में लफंगे किया करते हैं.
2. आसाराम बापू को मालदार बनाने में जितना मध्यवर्ग और उसका ग्राहक बना निम्न
मध्यवर्ग जिम्मेदार है, उससे कहीं ज्यादा जिम्मेदार वो तमाम टीवी चैनल हैं
जिसने रोज सुबह धर्म और आस्था के प्रतीक पुरुष के रुप में ऐसे लोगों को घर-घर
पहुंचाया जिस पर कभी बलात्कार के आरोप लगते है, कभी आश्रम के पास से बच्चों के
शव मिलते हैं, कभी यौन हिंसा पर बेहूदगी की हद तक बयान देता है और जिस पर
करोड़ों रुपये की जमीन कब्जाने के मामले चल रहे हों. नहीं तो आप ही बताइए न,
आज से दस-बारह साल पहले आपको पता था कि ये आसाराम बापू भी ऐसा कोई महंत है
जिसके पास कल को इतनी संपत्ति हो जाएगी कि वो मीडिया को टुकड़ो-टुकड़ों में
खरीदने में सफल हो जाएगा.
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20130822/0bdb96f3/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list