[दीवान]Hewlett-Packard (एचपी) की लूट

Ashish Kumar 'Anshu' ashishkumaranshu at gmail.com
Sat Aug 24 06:28:21 CDT 2013


Hewlett-Packard<https://www.facebook.com/pages/Hewlett-Packard/108642545826733?directed_target_id=0>(एचपी)
के जसोला/ दिल्ली (निकट अपोलो अस्पताल) स्थित सर्विस सेन्टर में अपना
नोट बुक देकर आया था। उसमें कुछ तकनीकी खराबी थी। मुझे सर्विस सेन्टर द्वारा
बताया गया कि उसका मदर बोर्ड किसी काम का नहीं रहा। उनकी तरफ से ई मेल पता
Tauqeer Zehra <tauqeer_jehra at jabil.com> से कोटेशन भेजा गया। जिसमें इक्कीस
हजार नौ सौ छयासठ रूपए नेट बुक मरम्मती के मांगे गए थे। चौदह हजार में खरीदे
गए नेट बुक के लिए इक्कीस हजार रूपए देना समझदारी नहीं थी सो अपना सीस्टम वापस
लेने में भलाई समझी। लेकिन वापसी के बदले मुझे तीन सौ रूपए देने पड़े। आज मेरे
मित्र अविनाश ने कहा कि एक बार सिस्टम मैं उनके मित्र सुनिल सुबोध को दिखा
दूं। जिनकी दुकान नेहरू प्लेस के मधुबन बिल्डिंग में है। मैंने अविनाश के साथ
जाकर सुनिल को सिस्टम दिखाया। उन्होंने सिस्टम को हाथ लगाया और यह चल पड़ा।
उन्होंने बदले में कोई पैसा भी नहीं लिया। उनका कहना था कि जब मैने कुछ किया
ही नहीं तो पैसे किस बात के?
एचपी को सोचना चाहिए कि अब मुझ जैसा उनका ग्राहक आने वाले समय में तो उनके
किसी भी प्रोडक्ट पर विश्वास नहीं करेगा और उनके सर्विस सेन्टर पर तो कभी
नहीं। वैसे कोई भी जसोला के सर्विस सेन्टर में जाकर देख सकता है कि किस तरह की
'बेईमानी' वहां चल रही है।
वैसे मैं एक बार जसोला जाकर भी उनके लोगों से इस संबंध में बात करूंगा। उनकी
जो प्रतिक्रिया होगी, शेयर करूंगा। आप सबका भी कोई अनुभव हो तो जरूर शेयर करें।
https://www.facebook.com/ashishkumaranshu/posts/10153222915370157?notif_t=like
-- 
आशीष कुमार 'अंशु'
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20130824/fba1fd6c/attachment-0003.html>


More information about the Deewan mailing list