[दीवान]आसाराम लैंड माफिया है- शरद यादव
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Sat Aug 24 09:03:13 CDT 2013
आसाराम बापू लैंड माफिया है. वो लोगों से कहता है कि मेरे सफेद बाल पर मत
जाओ..वो बताता है कि दूध में क्या मिलाकर खाओगे कि चौड़े हो जाओगे..इस देश में
तो लाखों लोग पत्थरों के आगे भी सिर झुकाते हैं, अंधविश्वास में फंसते हैं.
इसके चक्कर में फंसें है तो क्या नई बात है.- शरद यादव
[image: Photo: आसाराम बापू लैंड माफिया है. वो लोगों से कहता है कि मेरे सफेद
बाल पर मत जाओ..वो बताता है कि दूध में क्या मिलाकर खाओगे कि चौड़े हो
जाओगे..इस देश में तो लाखों लोग पत्थरों के आगे भी सिर झुकाते हैं, अंधविश्वास
में फंसते हैं. इसके चक्कर में फंसें है तो क्या नई बात है.- शरद
यादव]<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10201652307767180&set=a.10200486778069666.2195810.1163764868&type=1&relevant_count=1>
2.इंडिया न्यूज आसाराम बापू मामले में खासी तत्परता दिखा रहा है. एक के बाद एक
उन लोगों को स्क्रीन पर उतार रहा है जिनका आसाराम और उसके आश्रम से सालों से
संबंध रहा है. एक ने खुलेआम बताया कि उसे आसाराम के लोगों से लगातार धमकियां
मिलती रही है और इस भय से वो पुलिस सुरक्षा में है. ये जो लड़की के साथ हुआ है
वो कोई पहली घटना नहीं है. ऐसा कई लड़कियों के साथ हुआ है. दूसरे शख्स का कहना
है कि वो सालों से आश्रम की देखभाल करते रहें हैं लेकिन जिस तरह के कुकर्म
यहां होते रहे हैं, हमसे बर्दाश्त नहीं हुआ. ये कोई संत-वंत नहीं है, धर्म की
आड़ में कई उल्टे-सीधे काम कर रहे हैं. चैनल ये बात बार-बार बता रहा है कि
आसाराम कानूनी मामले से बचने के लिए अक्सर अज्ञातवास में चले जाते हैं.
2
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20130824/0d2d8bf7/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list