[दीवान]अनुभवी मीडियाकर्मी on sale
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Tue Aug 27 23:26:56 CDT 2013
बड़े मीडिया संस्थानों में इन दिनों सेल या नीलामी चल रही है. जिस तरह तीन-चार
साल बाद पुराने फर्नीचर की बोली लगती है, वैसा ही हाल मीडियाकर्मियों का
है..अब मीडियाकर्मी बड़े संस्थानों से कई सारे अनुभव लेकर बाहर नहीं आ रहा,
पुराने फर्नीचर की तरह रिजेक्ट करके निकाला जा रहा है जिसकी बोली सी ग्रेड,डी
ग्रेड के संस्थान लगा रहे हैं और उन्हें कम पैसे में ही वो मिल जा रहे हैं
जिन्हें एक्सेस करने की हैसियत कल तक नहीं थी.
आज से चार-पांच साल पहले जोड़-जुगाड़ से बड़े संस्थानों में पहुंचा शख्स
निकाला जाता था तो सी ग्रेड के मीडिया संस्थान उन्हें हाथोंहाथ लेते थे ताकि
मार्केट में उसे नहीं, निकाले गए ब्रांड को भुना सके जबकि यहां तो एक से एक
बेहतरीन काम करनेवाले दिग्गज उन्हें इस सेल में हाथ लग रहे हैं..मंडी में
मीडिया का ये उत्तर-आधुनिक दौर है.
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20130828/ccc6d4b4/attachment-0001.html>
More information about the Deewan
mailing list