[दीवान]चैनल तो नंबर वन, बुक शॉप मोकामा घाट
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Thu Aug 29 13:05:48 CDT 2013
चैनल तो लंद-फंद-देवानंद करके किसी तरह नंबर वन हो गया लेकिन मीडिया नाम से
चलाये जा रहे बुकशॉप का बुरा हॉल है. मेट्रो स्टेशनों पर खुली दर्जन भर
स्टोरों पर तो मैंने ग्राहकों की कोई खास भीड़ नहीं ही देखी, दिल्ली पुस्तक
मेले में देखा ही दूकान पर ग्राहक क्या एक मक्खी भी नहीं है. और वो भी तब जबकि
किताबों की ढेर पर 70 फीसद, पचास फीसद, आधे दाम के बड़े-बड़े बोर्ड लगे थे.
थोड़ी देर ठिठककर देखने पर सेल्समैन का मन बढ़ गया और मजे लेने के अंदाज में
हांक लगाने लगा- ये ले जाओ सर, मात्र 70 रुपये में, दो सौ पेज की किताब है.
मुझे उसकी इस भाषा पर तरस आ रही थी और थोड़ा गुस्सा भी जिस तरह बोलने के बाद
आपस में खीसें निपोर रहा था. मुझसे भी रहा नहीं गया. मुंह से निकल ही गया- सही
है, मूली-गाजर की तरह हांक लगाओ किताबों की और इसे भी कबाड़ की तरह ही बेचो,
मालिक ने खबर के नाम पर चैनल को तो कबाड़ बेचकर अट्टालिका खड़ी कर ही ली
है..क्यों जी, चैनल नंबर वन और किताब दूकान मोकामा घाट..
[image: Photo: चैनल तो लंद-फंद-देवानंद करके किसी तरह नंबर वन हो गया लेकिन
मीडिया नाम से चलाये जा रहे बुकशॉप का बुरा हॉल है. मेट्रो स्टेशनों पर खुली
दर्जन भर स्टोरों पर तो मैंने ग्राहकों की कोई खास भीड़ नहीं ही देखी, दिल्ली
पुस्तक मेले में देखा ही दूकान पर ग्राहक क्या एक मक्खी भी नहीं है. और वो भी
तब जबकि किताबों की ढेर पर 70 फीसद, पचास फीसद, आधे दाम के बड़े-बड़े बोर्ड
लगे थे. थोड़ी देर ठिठककर देखने पर सेल्समैन का मन बढ़ गया और मजे लेने के
अंदाज में हांक लगाने लगा- ये ले जाओ सर, मात्र 70 रुपये में, दो सौ पेज की
किताब है. मुझे उसकी इस भाषा पर तरस आ रही थी और थोड़ा गुस्सा भी जिस तरह
बोलने के बाद आपस में खीसें निपोर रहा था. मुझसे भी रहा नहीं गया. मुंह से
निकल ही गया- सही है, मूली-गाजर की तरह हांक लगाओ किताबों की और इसे भी कबाड़
की तरह ही बेचो, मालिक ने खबर के नाम पर चैनल को तो कबाड़ बेचकर अट्टालिका
खड़ी कर ही ली है..क्यों जी, चैनल नंबर वन और किताब दूकान मोकामा घाट..]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10201685334312823&set=a.10200486778069666.2195810.1163764868&type=1&relevant_count=1>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20130829/2d640131/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list